Hajipur News: निक्षय मित्रों के सहयोग से 200 टीबी मरीजों के बीच पौष्टिक फूड पैकेट वितरित

हिन्दुस्तान, हाजीपुर
Follow us on Google News
share

Hajipur News: एडीएम की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में 120 टीबी मरीजों के बीच पौष्टिक फूड पैकेट का वितरण टीबी मुक्त भारत अभियान को सफल बनाने में पौष्टिक आहार की महत्वपूर्ण भूमिका पदाधिकारी, कर्मियों व आमजनों से...

Hajipur News: निक्षय मित्रों के सहयोग से 200 टीबी मरीजों के बीच पौष्टिक फूड पैकेट वितरित

Hajipur News: टीबी मुक्त भारत अभियान की सफलता को लेकर निक्षय मित्रों के सहयोग से 200 टीबी मरीजों के बीच पौष्टिक फूड पैकेट का वितरण किया। कलेक्ट्रेट परिसर स्थित संवाद कक्ष में डीएम वर्षा सिंह ने टीबी मरीजों के बीच पौष्टिक फूड पैकेट का वितरण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने 30 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का वितरण करते हुए कहा कि टीबी मुक्त भारत अभियान की सफलता के लिए पौष्टिक आहार की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने पदाधिकारी, कर्मियों व आमजनों से निक्षय मित्र बनकर टीबी मरीजों को गोद लेने तथा नियमित रूप से पौष्टिक फूड पैकेट वितरण करने का आह्वान किया।

टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत कार्यक्रम

सिविल सर्जन कार्यालय परिसर में टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत आयोजित फूड पैकेट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। एडीएम की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में 120 टीबी मरीजों के बीच पौष्टिक फूड पैकेट का वितरण किया गया। सर्वप्रथम एडीएम ने टीबी मरीजों के बीच पौष्टिक आहार का फूड पैकेट वितरण किया। इस मौके पर सिविल सर्जन डॉ. श्याम नंदन प्रसाद, सीडीओ डॉ. अजय लाल, डीपीएम डॉ. कुमार मनोज से समेत अन्य चिकित्सकों ने संयुक्त रूप टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का वितरण किया।

स्थानीय अधिकारियों का योगदान

इस दौरान वैशाली जिला केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन ने 50 टीबी मरीजों को गोद लेकर पौष्टिक आहार के लिए फूड पैकेट का वितरण किया गया। सीडीओ डॉ. अजय लाल ने बताया कि जिले के पदाधिकारी, कर्मी समेत केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोएशन व अन्य संगठनों ने निक्षय मित्र बनकर टीबी मरीजों को पौष्टिक आहार के लिए सहयोग कर रहे हैं। सदर प्रखंड में 50 मरीजों को मिला फूड पैकेट सदर प्रखंड के सभागार में टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत टीबी मरीजों के लिए फूड पैकेट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सदर अनुमंडल पदाधिकारी रामबाबू बैठा ने टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का वितरण किया। इस दौरान बीडीओ अशोक कुमार, सीओ अभिषेक कुमार, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. संजय दास समेत उपस्थित पदाधिकारियों ने भी मरीजों के बीच फूड पैकेट का वितरण किया। इस मौके पर स्वास्थ्य निरीक्षक जुबैर आलम समेत अनेक पदाधिकारी मौजूद थे। -जयप्रकाश

सामान्य प्रश्न

टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत कितने टीबी मरीजों के बीच पौष्टिक फूड पैकेट वितरित किए गए?
200 टीबी मरीजों के बीच पौष्टिक फूड पैकेट का वितरण किया गया।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।