बिजली चोरी में 27 हजार का जुर्माना

Feb 09, 2026 08:25 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हाजीपुर
share

हाजीपुर,एक प्रतिनिधि। नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी (एनबीपीडीसी) द्वारा बिजली चोरी के खिलाफ छापेमारी अभियान जारी। कनीय विद्युत अभियंता अजय कुमार ने बताया कि छापामारी के लिए टीम का गठन किया...

बिजली चोरी में 27 हजार का जुर्माना

हाजीपुर,एक प्रतिनिधि। नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी (एनबीपीडीसी) द्वारा बिजली चोरी के खिलाफ छापेमारी अभियान जारी। कनीय विद्युत अभियंता अजय कुमार ने बताया कि छापामारी के लिए टीम का गठन किया गया। टीम के द्वारा गंगाब्रिज थाना क्षेत्र में सघन रूप कनेक्शनों की जांच की गई। जांच के दौरान कृष्णकांत के आवासीय परिसर में पहुंचा तो पाया कि बकाया बिजली बिल भुगतान में पिछड़ने के कारण कनेक्शन कटा था,बावजूद अवैध रूप से टोंका फंसाकर विद्युत उर्जा का उपयोग करते पकड़ा गया। बिजली चोरी से राजस्व क्षतिपूर्ति के लिए बकाया राशि समेत 27 हजार 137 रुपये का जुर्माना किया गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।