Hajipur News: अज्ञात चोरों ने घर में घुसकर लाखों रुपए नकद एवं लाखों के जेवरात लेकर फरार

हिन्दुस्तान, हाजीपुर
Follow us on Google News
share

Hajipur News: जंदाहा थाना क्षेत्र के पानापुर बटेश्वर नाथ गांव में एक घर से रात के समय अज्ञात चोरों ने लाखों रुपए नगद और संपत्ति चुरा ली। रंजू कुमारी ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। चोरों ने घर में घुसकर सोने का जेवरात और 3 लाख 60 हजार रुपए चुराए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Hajipur News: अज्ञात चोरों ने घर में घुसकर लाखों रुपए नकद एवं लाखों के जेवरात लेकर फरार

Hajipur News: जंदाहा थाना क्षेत्र के पानापुर बटेश्वर नाथ गांव स्थित एक घर से रात्रि में अज्ञात चोरों ने घर में घुसकर लाखों रुपए नगद एवं लाखों की संपत्ति चोरी कर फरार हो जाने का मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में पानापुर बटेश्वर नाथ निवासी रंजू कुमारी ने अज्ञात चोर के विरुद्ध जंदाहा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

चोरी का समय और तरीका

बताया गया है कि बीते रविवार की रात्रि करीब 2 बजे उनके घर के दीवाल एवं खिड़की के सहारे घर में घुसकर अज्ञात चोर द्वारा घर से सोने का जेवरात, मोबाइल एवं नगदी चोरी कर ली गई। बताया गया है कि सुबह जागने पर उन्होंने देखा कि उनके घर के अंदर का सारा सामान बिखरा हुआ था। जिसके दौरान पाया गया कि उनके घर स्थित कमरा में रखा गया दो मोबाइल, सोने का अंगूठी, घड़ी एवं नगद 3 लाख 60 हजार रुपए अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर गायब कर दी गई।

पुलिस कार्रवाई

बताया गया है कि इस भीषण चोरी की घटना से व्यापक पैमाने पर आर्थिक क्षति हुई है। दर्ज प्राथमिकी में पुलिस से इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी गई सामान की बरामदगी एवं अज्ञात चोरों की शिनाख्त कर कार्रवाई किए जाने की मांग की गई है। पुलिस मामले के अनुसंधान में लगी है। -प्रभात ठाकुर

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦रंजू कुमारी ने कब प्राथमिकी दर्ज कराई?−
रंजू कुमारी ने अज्ञात चोर के विरुद्ध जंदाहा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsहाजीपुरHajipur News: अज्ञात चोरों ने घर में घुसकर लाखों रुपए नकद एवं लाखों के जेवरात लेकर फरार