Hindi NewsBihar NewsHajipur NewsNewborn Baby Found Dead in Plastic Bag in Hajipur Garbage
अस्पताल रोड से नवजात शिशु का शव बरामद

अस्पताल रोड से नवजात शिशु का शव बरामद

संक्षेप:

हाजीपुर,नगर संवाददाता। गांधी चौक थाना चौक मुख्य मार्ग सदर अस्पताल के पास मंगलवार की अहले सुबह कूड़ा कचरा में प्लास्टिक के बोरा में नवजात शिशु का शव मिला।गांधी चौक थाना चौक मुख्य मार्ग सदर अस्पताल के...

Jan 06, 2026 09:46 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हाजीपुर
share Share
Follow Us on

हाजीपुर,नगर संवाददाता। गांधी चौक थाना चौक मुख्य मार्ग सदर अस्पताल के पास मंगलवार की अहले सुबह कूड़ा कचरा में प्लास्टिक के बोरा में नवजात शिशु का शव मिला। नवजात शिशु का शव मिलने की सूचना आग की तरह आसपास के क्षेत्र में फैल गई। शव को देखने के लिए स्थानीय लोग एवं राहगीरों की भीड़ लग गई। स्थानीय लोगों के द्वारा इसकी सूचना डायल 112 की पुलिस एवं नगर थाना की पुलिस दी। सूचना मिलते ही नगर थाने की पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को वहां से हटाया। स्थानीय लोगों ने बताया कि अस्पताल प्रशासन के मिली भगत से हाजीपुर में दर्जनों अवैध रूप से नर्सिंग होम संचालित हो रहा है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

अवैध नर्सिंग होम वाले रुपए की लालच में गर्भपात कर सड़क किनारे फेंक देते है। मालूम हो कि इससे पहले भी अस्पताल रोड से कचरे के देर में नवजात शिशु का शव मिल चुका है। मानवता हुआ शर्मसार हाजीपुर अस्पताल रोड में नवजात शिशु का शव मिलने के बाद एक बार फिर मानवता शर्मसार हुआ है। नवजात का शव देखने के बाद स्थानीय लोग उस मां को कोस रहे थे। जिस मां ने अपने बच्चे को जन्म देकर फेंक दिया। नवजात को जन्म देकर उसकी मां चली गई। पलभर के लिए मां को ममता भी याद नहीं आई कि उसने जिस बच्चे को 09 माह तक पेट में रखा। मानवता को शर्मसार करने वाली इस घटना से आहत स्थल पर नवजात के शव को देखकर मौजूद लोगों की आंखें नम हो गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि हम लोग दुकान पर चाय पी रहे थे। इसी दौरान एक महिला प्लास्टिक के बोरा में कचरा लेकर आई और सड़क पर फेंक कर चली गई। कुछ ही देर बाद कुत्ता आया और बोरा को नोचने लगा। इसी बीच बोरा में रखा नवजात की शव को कुत्ता नोच कर खाने लगा देखते ही देखते कुत्ते ने एक पैर को नोच कर खा गया। लोगों ने कुत्ते को वहां से भाग दिया और इसकी सूचना नगर थाना की पुलिस को दी। हाजीपुर- 07-मंगलवार को बोरे में नवजात शिशु शव।