
नव वर्ष का जश्न मनाने को लेकर वैशाली स्तूप और पिकनिक स्पॉट पर तैयारी जोरों पर
चार पर फ्लायर...राजा विशाल का गढ़ स्थित पार्क को आकर्षक ढ़ंग से सजाया संवारा जा रहा है। लोग अपने परिवार के साथ नए साल का जश्न मनाने को लेकर स्थान का चयन कर रहे हैं।
चार पर फ्लायर... राजा विशाल का गढ़ स्थित पार्क को आकर्षक ढ़ंग से सजाया संवारा जा रहा है। लोग अपने परिवार के साथ नए साल का जश्न मनाने को लेकर स्थान का चयन कर रहे हैं। वैशाली। संवाद सूत्र जिले में नव वर्ष मामने को लेकर लोगों के द्वारा तैयारी जोरों पर है। लोग अपने परिवार के साथ नए साल का जश्न मनाने को लेकर स्थान का चयन कर रहे है। ताकि नए साल पर वे अपने तरीके से जश्न मना सके। नए वर्ष को लेकर हाजीपुर, वैशाली, महुआ, लालगंज, महनार सहित कई जगहों का चयन लोगों के द्वारा किया जा रहा है।

इसको लेकर नगर के पार्कों पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसके लेकर वैशाली के ऐतिहासिक राजा विशाल का गढ़ आदि पिकनिक स्पॉट पर जोर-शोर से तैयारियां चल रही है। यहां एतिहासिक अभिषेक पुष्करणी सरोवर, रैलिक स्तूप, विश्व शांति स्तूप, कोल्हुआ अशोक स्तंभ आदि जगहों पर हजारों की संख्या में लोग पिकनिक मनाने आते हैं। रैलिक स्तूप परिसर, विश्व शांति स्तूप परिसर,राजा विशाल का गढ़ स्थित पार्क को आकर्षक ढ़ंग से सजाया संवारा जा रहा है। ताकि काफी संख्या में पर्यटक यहां आ सके। पर्यटक काफी संख्या में यहां आते हैं कि भीड़ को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन को काफी मशक्कत करनी पड़ती है। रूक-रूककर जाम लगने के कारण मुजफ्फरपुर जिला के मणिकपुर एवं बखरा से बड़ी गाड़ियों को डायवर्ट कर दिया जाता है। वैशाली जिले के लालगंज लंगड़ी पाकड़ से बड़ी गाड़ियों को डायवर्ट किया जाता है। वैशाली आने वाली छोटी गाड़ियों को कन्या मध्य विद्यालय वैशाली, महावीर तीर्थंकर उच्च विद्यालय एवं वैशाली गढ़ पर गाड़ियों को पार्किंग किया जाता है। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए जिला से अतिरिक्त पुलिस बल को लगाया जाता है। पर्यटन विभाग द्वारा यहां स्थित म्यूजियम को निःशुल्क कर दिया गया है। ताकि पर्यटक वैशाली के महत्व को समझ सके। पर्यटक यहां अभिषेक पुष्करणी तालाब, रैलिक स्तूप, विश्व शांति स्तूप, राजा विशाल गढ़ आदि एतिहासिक स्थल के इतिहास को आसानी पूर्वक समझ पाते हैं। वैशाली, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, सारण, सीतामढ़ी, पटना आदि से पर्यटक यहां नव वर्ष के दिन पिकनिक मनाने आते हैं। इस बार बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय के तैयार हो जाने के कारण यहां काफी संख्या में पर्यटकों के आने की संभावना है। बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय के अलग लूक में होने के कारण यह पर्यटकों को अपने ओर आकर्षित कर रही है। देश का यह अद्भुत स्तूप जो केवल पत्थर से निर्मित है, इस स्तूप में भगवान बुद्ध के पवित्र अस्थि कलश को रखा गया है। वहीं महुआ में कई स्थानों पर लोग नए साल का जश्न मनाएंगे। लोग जश्न मनाने को लेकर धार्मिक स्थल, नदी किनारे पिकनिक मनाने को लेकर प्लान भी कर रहे है। वही महुआ के कन्हौली स्थित रॉयल पैलेस में 2025 की विदाई एवं नए साल का जश्न मनाने को लेकर सारी व्यवस्था की गई है। लोगों को झूमने और गाने के लिए डीजे फ्लोर के साथ-साथ लाइटिंग की भी व्यवस्था की जा रही है। इस संबंध में रॉयल पैलेस के व्यवस्थापक डॉ. नितेश शुक्ला ने बताया कि लोगों के जश्न मनाने को लेकर 31 दिसबंर की रात को व्यवस्था की गई है। देर रात में केक कटिंग, पटाखे फोड़कर नए वर्ष का स्वागत किया जाएगा। इसको लेकर पैलेस में तैयारी जोर-शोर चल रही है। वैशाली-01-नव वर्ष को पिकनिक मनाने आने वाले पर्यटकों के लिए सजधज कर तैयार ऐतिहासिक रैलिक स्तूप। हाजीपुर-06- कन्हौली स्थित रॉयल पैलेस में जश्न मनाने को लेकर की जा रही तैयारी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




