Hajipur News: सहदेई -देसरी अंचल के राजस्व हल्का कर्मचारी को पंचायत आवंटित

हिन्दुस्तान, हाजीपुर
Follow us on Google News
share

Hajipur News: सहदेई बुजुर्ग और देसरी प्रखंड अंचल कार्यालय में नए राजस्व कर्मचारियों का योगदान हुआ है। सहदेई बुजुर्ग प्रखंड की अंचलाधिकारी अनुराधा कुमारी ने विभिन्न पंचायतों के लिए कर्मचारियों का आवंटन किया है। नए कर्मचारी शुभम् कुमार, कमलेश कुमार निषाद, प्रसांत कुमार पाठक सहित अन्य को अलग-अलग पंचायतें दी गई हैं।

Hajipur News: सहदेई -देसरी अंचल के राजस्व हल्का कर्मचारी को पंचायत आवंटित

Hajipur News: सहदेई बुजुर्ग । सं.सू. सहदेई और देसरी प्रखंड अंचल कार्यालय में राजस्व कर्मचारी के स्थानांतरण के बाद नए राजस्व कर्मचारी ने योगदान कर लिया है। सहदेई बुजुर्ग प्रखंड की अंचलाधिकारी अनुराधा कुमारी ने बताया कि राजस्व कर्मचारी शुभम् कुमार को नयागांव पूर्वी, नयागांव पश्चिमी, चकफैज, पंचायत आवंटित किया गया है। कमलेश कुमार निषाद राजस्व कर्मचारी को मुरौवतपुर, सुलतानपुर पंचायत आवंटित किया गया है। प्रसांत कुमार पाठक को सलहा, पोहियार बुजुर्ग पंचायत आवंटित किया गया है। हरेन्द्र राम को चकजमाल, मजरोही उर्फ सहरिया पंचायत आवंटित किया गया है। जबकि चंचल कुमारी को सहदेई बुजुर्ग और बाजितपुर पंचायत आवंटित किया गया है। उधर, देसरी प्रखंड के उफरौल, धर्मपुर रामराय पंचायत रविकांत गौरव को आवंटित किया गया है।

देसरी, बाजितपुर पंचायत रितिका कुमारी को आवंटित किया गया है। मो. शहाबउद्दीन को रसलपुर हबीव, जहांगीरपुर शाम, पाण्डव कुमार को नयागांव, भिखनपुरा, मंटु कुमार को आजमपुर और जफराबाद पंचायत आवंटित किए गए हैं। राजेश कुमार

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।