एनडीआरएफ की टीम ने चौथे दिन महनार में आपदा से बचाव के लिए किया किया मॉक ड्रिल
एनडीआरएफ की टीम ने चौथे दिन महनार में आपदा से बचाव के लिए किया किया मॉक ड्रिल
हाजीपुर। निज संवाददाता वैशाली जिले की आपदा संवेदनशीलता को देखते हुए गृह मंत्रालय के निर्देश पर जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह के मार्गदर्शन में एनडीआरएफ की 9वीं बटालियन द्वारा 9-दिवसीय फेमिलियराइजेशन एक्सरसाइज (फैमेक्स) का आयोजन किया जा रहा है। आधिकारिक सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि एनडीआरएफ की टीम प्रथम दिन (राघोपुर): दियारा क्षेत्र की कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और बाढ सुरक्षा पर केंद्रित अभ्यास कराया। दूसरे दिन (हाजीपुर): शहरी आपदा प्रबंधन, अग्निशमन और भीड़ नियंत्रण तकनीकों का प्रदर्शन। तीसरे दिन बिदुपुर प्रखंड में रासायनिक आपदाओं और जल रेस्क्यू के लिए सामुदायिक जागरुकता अभियान चलाया गया चौथे दिन मंगलवार को एनडीआरएफ की टीम ने महनार प्रखंड में अपनी गतिविधियों का विस्तार किया।
इस दौरान बाढ़ से बचाव अभ्यास (फ्लूड रेस्क्यू): महनार के गंगा तटीय क्षेत्रों को ध्यान में रखते हुए, टीम द्वारा डूबने से बचाय संबंधित बुनियादी प्रशिक्षण वहाँ के स्कूली बच्चों / शिक्षकों एवं स्थानीय लोगों को दिया गया। सीएसएसआर ड्रिल: भूकंप जैसी स्थिति में ढही हुई इमारतों के मलबे से सुरक्षित निकासी एवं प्राथमिक उपचार के लिए लाइव डेमो दिया गया। चिकित्सा सहायता (एमएफआर): स्कूली बच्चों / शिक्षकों एवं स्थानीय लोगों को सीपीआर, हड्डी टूटने पर स्प्लिंट बांधने और दम घुटने चौकिंग की स्थिति में जीवन रक्षक सहायता देने का सघन प्रशिक्षण दिया गया। हाजीपुर 14 मंगलवार को चौथे दिन मंगलवार को एनडीआरएफ की टीम ने महनार प्रखंड में अपनी गतिविधियों का विस्तार

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




