उच्च विद्यालय गोरौल में हर्षोल्लास संग मना एनसीसी का प्रथम स्थापना दिवस

Newswrap हिन्दुस्तान, हाजीपुर
share

कार्यक्रम का शुभारंभ कैडेट अनिशा कुमारी, निकिता कुमारी एवं प्रियंका कुमारी द्वारा प्रस्तुत स्वागत गान से हुआ वर्ष 2025 में आज ही के दिन 32 बिहार बटालियन एनसीसी मुज़फ्फरपुर के कमांडिंग ऑफिसर ने की थी...

उच्च विद्यालय गोरौल में हर्षोल्लास संग मना एनसीसी का प्रथम स्थापना दिवस

हाजीपुर । संवाद सूत्र पीएम श्री राजकीयकृत उच्च विद्यालय गोरौल में सोमवार को 32 बिहार बटालियन एनसीसी, मुज़फ्फरपुर की ओर से संचालित एनसीसी इकाई का प्रथम स्थापना दिवस मंगलवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। गौरतलब है कि वर्ष 2025 में आज ही के दिन 32 बिहार बटालियन एनसीसी मुज़फ्फरपुर के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल कमल किशोर मिश्रा ने विद्यालय में विधिवत रूप से एनसीसी इकाई की स्थापना की गई थी। कार्यक्रम का शुभारंभ कैडेट अनिशा कुमारी, निकिता कुमारी एवं प्रियंका कुमारी द्वारा प्रस्तुत स्वागत गान से हुआ। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक, शिक्षिकाएं एवं सभी कैडेटों ने बढ़-चढ़कर उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरा परिसर एकता और अनुशासन के नारों से गूंज उठा।

कार्यक्रम का शुभारंभ

मुख्य अतिथि विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष मुकेश सिंह ने समारोह का शुभारंभ करते हुए कहा कि विद्यालय में एनसीसी को आज जिस मुकाम पर हम देख रहे हैं। उसमें पूरे विद्यालय परिवार की मेहनत है। विशेष रूप से विद्यालय के संस्कृत शिक्षक एवं एनसीसी एसोसिएट ऑफिसर डॉ. राजीव नयन झा का योगदान सराहनीय है। एनसीसी की स्थापना कराने में उनकी अहम भूमिका रही है। प्रधानाध्यापक प्रशांत कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि एनसीसी कैडेट जिस अनुशासन एवं समर्पण के साथ विद्यालय व्यवस्था को सुचारु रूप से संचालित करने में सहयोग करते हैं, वह काबिल-ए-तारीफ है। एनसीसी देश में सेना के रूप में सेवा करने की पहली कड़ी है। सीनियर कैडेट आयुष राज के नेतृत्व में सभी कैडेटों ने विद्यालय परिसर को व्यवस्थित एवं अनुशासित बनाए रखने में अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने सभी कैडेटों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। मेहनत एक करता है, जीत पूरे परिवार की होती है कार्यक्रम का सफल संचालन करते हुए एनसीसी एसोसिएट ऑफिसर डॉ. राजीव नयन झा ने कहा कि एनसीसी सिर्फ परेड नहीं, जीवन जीने की कला सिखाती है। मेहनत एक कैडेट करता है, लेकिन जीत पूरे विद्यालय और परिवार की होती है। उन्होंने विद्यालय परिवार एवं सभी कैडेटों को स्थापना दिवस की बधाई दी। अंत में धन्यवाद ज्ञापन प्रधानाध्यापक प्रशांत कुमार द्वारा किया गया।

कैडेटों का सम्मान

मेधावी कैडेट सम्मानित समारोह में विद्यालय के शिक्षक राजीव कुमार, पंकज कुमार, शुभाषचंद्र यादव, सुशील कुमार, श्याम कुमार एवं शिक्षिका नीरा कुमारी, लवली कुमारी, मला कुमारी, प्रियंका बाला व सुधा कुमारी ने कैडेट अनुष्का कुमारी, सिभरण कुमारी, अन्नूप्रिया, अंजलि कुमारी, आयुष कुमार, अंकित कुमार, मोहम्मद जाहिद, रजनीश कुमार एवं छोटू कुमार को मेडल एवं कैंप प्रमाण-पत्र प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। - - अमरेश श्रीवास्तव

सामान्य प्रश्न

एनसीसी इकाई का स्थापना दिवस कब मनाया गया?
एनसीसी इकाई का स्थापना दिवस सोमवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।