लिच्छवी कॉलेज में ‘महिला सशक्तिकरण’ पर संगोष्ठी आयोजित

Apr 09, 2026 01:11 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हाजीपुर
share

हाजीपुर में लिच्छवी कॉलेज ऑफ़ टीचर्स ट्रेनिंग में 'शिक्षा के द्वारा महिलाओं का सशक्तिकरण' विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में शिक्षाविदों ने महिला सशक्तिकरण के महत्व पर चर्चा की। संगोष्ठी में महिला शिक्षा और सामाजिक जागरूकता जैसे विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।

लिच्छवी कॉलेज में ‘महिला सशक्तिकरण’ पर संगोष्ठी आयोजित

हाजीपुर । सं.सू. लिच्छवी कॉलेज ऑफ़ टीचर्स ट्रेनिंग दिग्घी कलां हाजीपुर में आज दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी (नेशनल सेमिनार) का शुभारंभ हुआ। इस संगोष्ठी का विषय ‘शिक्षा के द्वारा महिलाओं का सशक्तिकरण’ रखा गया है। कार्यक्रम का उद्घाटन पारंपरिक दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर विभिन्न शिक्षाविदों एवं विद्वानों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। संगोष्ठी में प्रमुख रूप से राकेश कुमार (प्रिंसिपल, एमएसकेवी कॉलेज), डॉ. अजीत सिंह, सुमंत कुमार (असिस्टेंट प्रोफेसर, एमडीटीएम कॉलेज), डॉ. वंदना कुमारी (लेक्चरर, डायट सोनपुर), डॉ. शालिनी प्रसाद (लेक्चरर, डायट हाजीपुर) एवं डॉ. जयश्री (लेक्चरर, हाजीपुर) सहित अनेक गणमान्य अतिथियों ने भाग लिया।

इस अवसर पर कॉलेज के निदेशक-सचिव डॉ. आशुतोष चंद्र भी उपस्थित रहे। सभी वक्ताओं ने अपने संबोधन में महिला सशक्तिकरण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि महिलाओं का वास्तविक सशक्तिकरण तभी संभव है जब वे सामाजिक एवं आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनें। संगोष्ठी के प्रथम दिन विभिन्न सत्रों में महिला शिक्षा, समान अवसर, तथा सामाजिक जागरूकता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर गहन विचार-विमर्श किया गया। यह दो दिवसीय संगोष्ठी आगामी सत्रों में भी विभिन्न शैक्षिक एवं सामाजिक मुद्दों पर चर्चा के साथ जारी रहेगी। हाजीपुर 16- दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी में मंच पर मौजूद शिक्षाविद्।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।