Hajipur News: लोक अदालत आज,35259 वादों की सुनवाई के लिए 30 न्यायिक बेंच बनाए गए

हिन्दुस्तान, हाजीपुर
Follow us on Google News
share

Hajipur News: प्रत्येक बेंच में एक-एक न्यायिक पदाधिकारी,एक -एक सूचीबद्ध अधिवक्ता, एक -एक न्यायालय कर्मचारी और एक-एक चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी रहेंगे स्थानीय व्यवहार न्यायालय में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत लगाई...

Hajipur News: लोक अदालत आज,35259 वादों की सुनवाई के लिए 30 न्यायिक बेंच बनाए गए

Hajipur News: स्थानीय व्यवहार न्यायालय में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत लगाई जाएगी। इस लोक अदालत में लंबित 8997 सुलहनीय वादों तथा 26312 सुलहनीय पूर्व विवाद वादों सहित कुल 35259 वादों का निस्तारण के लिए लाया जाएगा। इन वादों की सुनवाई के लिए कुल 30 बेंच बनाए गए हैं। यह जानकारी प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार अध्यक्ष आनंद नंदन सिंह के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के प्रभारी सचिव डा.प्रमोद कुमार ने दी।

बेंचों में होगी सुनवाई

उन्होंने बताया कि प्रत्येक बेंच में एक-एक न्यायिक पदाधिकारी,एक -एक सूचीबद्ध अधिवक्ता, एक -एक न्यायालय कर्मचारी और एक-एक चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी रहेंगे। बेंचों में निम्न प्रकार के वादों का निस्तारण किया जाएगा।

बेंच सवट संख्या 01 से 30 तक

इन बेंचों में होगी सुनवाई बेंच संख्या 01 में प्रधान न्यायाधीश ऋषि कुमार सिंह न्यायालय में लंबित वैवाहिक, वाद, बैंक ऑफ बड़ौदा तथा भूमि विकास बैंक से संबंधित वाद। बेंच संख्या 2 में जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम मनोज कुमार तिवारी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, इंडियन बैंक, इंडियन ओवरसीज बैंक,न्यायालय में लंबित भू अर्जन तथा चेहराकलां,देसरी और महुआ प्रखंड के ग्राम कचहरी से संबंधित वाद।

मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी संबंधित मामले

बेंच संख्या 3 में जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश द्वितीय मोहम्मद गयासुद्दीन,बैंक ऑफ इंडिया, यूनियन बैंक, बिहार ग्रामीण बैंक राजस्व से संबंधित सिविल मामले तथा वैशाली, हाजीपुर तथा भगवानपुर प्रखंड के ग्राम कचहरी से संबंधित मामले। बेंच संख्या 4 में जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश अष्टम उमेश कुमार शर्मा न्यायालय में लंबित दावा वाद, उपभोक्ता फोरम, पंजाब नेशनल बैंक और अन्य बैंक से संबंधित मामले। बेंच संख्या 5 में अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति अधिनियम के विशेष न्यायाधीश अभिषेक कुमार केनरा बैंक,यूको बैंक बैंक ऑफ महाराष्ट्र तथा पातेपुर,गोरौल एवं सहदेई बुजुर्ग प्रखंड के ग्राम कचहरी से संबंधित मामले। बेंच संख्या 6- में जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश सप्तम राजीव रंजन सिंह बंधन बैंक, बीएसएस सोनाटा, आरबीएल, श्रीराम फाइनेंस एंड पीरामल तथा लालगंज, बिदुपुर,राजापाकर एवं महनार प्रखंड के ग्राम कचहरी से संबंधित मामले। बेंच संख्या 7- में जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश चतुर्थ दिलीप कुमार आरोहण फाइनेंस सर्विस लिमिटेड, उज्जीवन स्माल फाइनेंस उत्कर्ष स्माल,एवं एंड टी,नम्रा फाइनेंस एवं अन्य तथा पटेढ़ी बेलसर, राघोपुर और जन्दाहा प्रखंड के ग्राम कचहरी से संबंधित मामले। बेंच संख्या 8- जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश नवम नवीन कुमार दूबे ट्राफिक चालान से संबंधित मामले। बेंच संख्या 10 -में अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी द्वितीय रागिनी कुमारी एन आई एक्ट से संबंधित अनुमंडलीय न्यायिक दंडाधिकारी के न्यायालय में लंबित मामले एवं सभी न्यायालय में लंबित एम वी एक्ट से संबंधित मामले और ग्रामीण बैंक तथा केनरा बैंक से संबंधित प्रमाण पत्र वाद। बेंच संख्या 11 -में मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी डॉक्टर राजेश सिंह आपराधिक सुलहनीय वाद,एन आई एक्ट,श्रम अधिनियम,माप तौल, स्वयं एवं अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी नवम के न्यायालय में लंबित वन एवं खनिज से संबंधित मामले और बिहार ग्रामीण बैंक एवं केनरा बैंक से संबंधित मामले। बेंच संख्या 12- में अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम अभिमन्यु कुमार स्वयं के न्यायालय में लंबित सभी सुलहनीय आपराधिक एवं एन आई एक्ट एवं दूरसंचार से संबंधित मामलें। बेंच संख्या 13- में अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी दशम प्रिया शेखर स्वयं के न्यायालय में लंबित सभी सुलहनीय आपराधिक एवं एनआई एक्ट से संबंधित मामलें। बेंच संख्या 14-में अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी चतुर्थ डा.प्रमोद कुमार स्वयं एवं अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी षष्ठम के न्यायालय में लंबित सभी सुलहनीय आपराधिक एवं एन आई एक्ट से संबंधित मामले तथा बिहार ग्रामीण बैंक एवं केनरा बैंक से संबंधित प्रमाण पत्र वाद। बेंच संख्या 15- में अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी सप्तम सोनू कुमार स्वयं के न्यायालय में लंबित सभी सुलहनीय आपराधिक एवं एन आई एक्ट से संबंधित मामलें। बेंच संख्या 16- में अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एकादश रंजन कुमार सिंह स्वयं के न्यायालय में लंबित सभी सुलहनीय आपराधिक एवं एनआईएक्ट और विधुत अधिनियम से संबंधित मामले। बेंच संख्या-17- अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी अष्टम राजीव पाण्डेय स्वयं के न्यायालय में लंबित सभी सुलहनीय आपराधिक एवं एन आई एक्ट से संबंधित मामलें। बेंच संख्या 18- में अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी पंचम अरविन्द मिश्रा स्वयं के न्यायालय में लंबित सभी सुलहनीय आपराधिक एवं एनआई एक्ट से संबंधित मामलें। बेंच संख्या 19- में अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी त्रयोदश शिव श्रुतिका स्वयं के न्यायालय में लंबित सभी सुलहनीय आपराधिक एवं एनआई एक्ट से संबंधित मामलें। बेंच संख्या 20- में अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी चतुर्दश शंभू कुमार गुप्ता स्वयं के न्यायालय में लंबित सभी सुलहनीय आपराधिक एवं एन आई एक्ट से संबंधित मामलें। बेंच संख्या 21- में अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी पंचदश रुपा राज स्वयं के न्यायालय में लंबित सभी सुलहनीय आपराधिक एवं एन आई एक्ट एवं बैंक ऑफ बड़ौदा, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया एवं बिहार ग्रामीण बैंक तथा केनरा बैंक को छोड़कर अन्य बैंक से संबंधित प्रमाण पत्र वाद। बेंच संख्या 22- में अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी तृतीय सलीकुर रहमान स्वयं के न्यायालय में लंबित सभी सुलहनीय आपराधिक एवं एन आई एक्ट से संबंधित मामलें। बेंच संख्या 23- में प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी कविता कुमारी स्वयं के न्यायालय में लंबित सभी सुलहनीय आपराधिक एवं एनआई एक्ट से संबंधित मामलें। बेंच संख्या 24- में दिवानी न्यायाधीश प्रथम अंजलि कपूर स्वयं एवं सभी रिक्त न्यायालयों में लंबित सभी सुलहनीय आपराधिक एवं एन आई एक्ट एवं महनार अवर न्यायाधीश, मुंसिफ से संबंधित मामलें तथा बिहार ग्रामीण बैंक एवं केनरा बैंक से संबंधित प्रमाण पत्र वाद। बेंच संख्या 25- में दिवानी न्यायाधीश द्वितीय पियूष प्रशन्न मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के न्यायालय में न्यायालय में लंबित श्रम,माप तौल, खनिज से संबंधित मामले को छोड़कर अन्य सभी के न्यायालय में लंबित सभी श्रम,माप तौल, खनिज से संबंधित मामलें। बेंच संख्या 26- में प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी रुचि सिन्हा स्वयं के न्यायालय में लम्बित सुलहनीय आपराधिक एवं एन आई एक्ट से संबंधित मामले। बेंच संख्या 27- में प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी कुमारी प्रीति स्वयं के न्यायालय में लंबित सुलहनीय एवं एन आई एक्ट से संबंधित मामले। बेंच संख्या 28- में प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी अतुल स्तुति स्वयं के न्यायालय में लंबित सुलहनीय एवं एन आई एक्ट से संबंधित मामले। बेंच संख्या 29- में प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी रतन कुमार पासवान स्वयं के न्यायालय में लंबित सुलहनीय एवं एन आई एक्ट से संबंधित मामले। बेंच संख्या 30- में प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी सूरज कुमार चौधरी स्वयं के न्यायालय में लंबित सुलहनीय एवं एन आई एक्ट से संबंधित मामले। -अमिताभ सिंह

सामान्य पूछे जाने वाले प्रश्न

✦राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल कितने वाद निस्तारित किए जाएंगे?−
राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 35259 वाद निस्तारित किए जाएंगे।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsहाजीपुरHajipur News: लोक अदालत आज,35259 वादों की सुनवाई के लिए 30 न्यायिक बेंच बनाए गए