जिला जज ने जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखा कर किया रवाना

Newswrap हिन्दुस्तान, हाजीपुर
share

सिविल कोर्ट में 09 मई को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत जिला जज ने जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखा कर किया रवानाजिला जज ने जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखा कर किया रवानाजिला जज ने जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखा कर...

जिला जज ने जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखा कर किया रवाना

सिविल कोर्ट में 09 मई को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत गांवों में पहुंचेगा जागरूकता रथ, सुलह-समझौता के आधार पर केस निस्तारण की देगी जानकारी हाजीपुर। निज संवाददाता सिविल कोर्ट परिसर में 09 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत लगाई जाएगी। लोक अदालत की सफलता एवं प्रचार-प्रसार के लिए जागरूकता रथ निकाला गया। सिविल कोर्ट परिसर में शनिवार को जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष हर्षित सिंह ने हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रथ को रवाना किया। इस मौके पर कई न्यायाधीश,अधिवक्ता एवं विधिक सेवा प्राधिकार के सदस्य मौजूद थे। बताया गया कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकार पटना के तत्वावधान में 09 मई को द्वितीय राष्ट्रीय लोक अदालत लगाई जा रही है।

यह जागरूकता रथ वैशाली जिला के विभिन्न पंचायतों, प्रखंडों अनुमंडलों में घूम-घूमकर राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से सुलहनीय वादों के निस्तारण आम जनता को जागरूक करेगा। बताया गया कि साथ ही साथ विभिन्न हाटों, चौक चौराहा पर विभिन्न माध्यमों से लोगों को जागरूक करने हेतु 10 ई-रिक्शा का रवाना किया गया। जिन पर उपस्थित पारा विधिक स्वयंसेवक लोगों को पंपलेट के माध्यम से जागरूक करेंगे। मौके पर अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश उमेश कुमार शर्मा, डॉ राजेश कुमार, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी, अभिमन्यु कुमार,अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम, प्रमोद कुमार, अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी सह सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार हाजीपुर, वैशाली के साथ व्यवहार न्यायालय हाजीपुर एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकार हाजीपुर, वैशाली के कर्मचारीगण उपस्थित थे। हाजीपुर-08- शनिवार को सिविल कोर्ट में जिला एवं सत्र न्यायाधीश हर्षित सिंह राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए हरी झंडी दिखा कर जागरूकता रथ को रवाना करते हुए,साथ में अन्य न्यायाधीश।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।