राष्ट्रीय लोक अदालत में आज 76 हजार मामलों की होगी सुनवाई

हिन्दुस्तान, हाजीपुर
Follow us on Google News
share

सुलह समझौता के अधार पर 33 न्यायिक बेंचों में की जाएगी 76202 वादों की सुनवाई 50 हजार से अधिक वाहन चालान के निपटारे के लिए बनाए गए 10 न्यायिक बेंच बैंक से संबंधित 18367 और दूरभाष विभाग के 331 वादों की...

राष्ट्रीय लोक अदालत में आज 76 हजार मामलों की होगी सुनवाई

हाजीपुर। निज संवाददाता सिविल कोर्ट परिसर में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत लगाई जाएगी। सुलह समझौते के अधार पर 76202 वादों की सुनवाई के लिए 33 न्यायिक बेंच बनाए गए हैं। प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई है।

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकारण का उद्धाटन

जिला जज एवं विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष हर्षित सिंह सिविल कोर्ट परिसर में राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकारण नई दिल्ली एवं बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार पटना के तत्वाधान में आयोजित समारोह में लोक अदालत का विधिवत उद्धाटन करेंगे। विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव रितु कुमारी ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में विभिन्न प्रकार के वादों के निस्तारण हेतु कुल 33 बेंच बनाए गए हैं। जिसमें दस बेंच ट्राफिक चालान में होने वाली संभावित भीड़ को देखते हुए बनाए गए हैं। ट्राफिक चालान का निस्तारण करने के लिए महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों एवं दिव्यांगजनों हेतु एक अलग काउंटर बनाए गए हैं, जो वैशाली समहारणालय के गेट के पास स्थित प्रतिक्षालय भवन में रहेगा। इसी प्रकार सामान्य नागरिकों एवं अधिवक्ताओं हेतु अलग -अलग काउंटर बनाए गए हैं, जो समाहारणालय पुषकरणी (सभागार भवन) में होगा। जिसमें वैशाली जिले में वाहनों के कटे चालान का आन द स्पॉट 50 प्रतिशत तक की राशि माफ करा कर अपना ट्राफिक चालान जमा कर सकते हैं। यह व्यवस्थता उच्च न्यायालय के आदेश पर बिहार सरकार के सहयोग से पहली बार की जा रही है।

लोगों की सुविधा हेतु व्यवस्थाएं

लोगों की सुविधा हेतु पांच हेल्प डेस्क, शुद्ध पानी की व्यवस्था, मेडिकल कैंप, मोबाइल शौचालय, सुरक्षा, प्रतिक्षालय आदि की व्यवस्था भी की गए हैं। साथ ही न्यायालय में लंबित सुलहनीय वादों यथा दावा वाद, उपभोक्ता फोरम, आपराधिक मामलों, एनआई एक्ट मामलों, न्यायालय में लंबित विद्युत विभाग से संबंधित वादों, माप-तौल से संबंधित वादों, चाइल्ड लेबर से संबंधित वादों, ग्राम कचहरी से संबंधित वादों, नीलाम वाद से संबंधित वादों एवं बैंक त्रृण वादों के निस्तारण हेतु कुल 33 बेंच बनाए गए हैं। अब तक चिह्नित किए गए वादों में 50 हजार वाद ट्राफिक चालान से संबंधित हैं। इसके अतिरिक्त न्यायालय में लंबित वादों 7504 को चिह्नित किया गया है तथा बैंक से संबंधित वादों 18367 को चिन्हित किया गया है। दूरभाष से संबंधित वादों 331 को चिह्नित किया गया है। कुल 76202 मामलों को चिह्नित किया गया है।

काउंटर का निरीक्षण

जिला जज और एसपी ने काउंटर का किया निरीक्षण हाजीपुर। नि.सं. राष्ट्रीय लोक अदालत के तहत रविवार को समाहरणालय स्थित पुष्पकरणी सभागार में ट्रैफिक चालन के निष्तारण के लिए विशेष प्रबंध किया गया है। भीड़ नियंत्रण के लिए अलग व्यवस्था की गई है। ट्रैफिक चलान मामले निष्तारण के लिए अलग से 10 बेंच बनाए गए हैं। महिलाओं वरिष्ठ नागरिकों एवं दिव्यांगजनों हेतु एक अलग काउंटर बनाए गए हैं। शुक्रवार को जिला जल एवं विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव हर्षित सिंह वैशाली के एसपी विक्रम सिहाग के साथ पुष्कपकरणी सभागार पर चालान निष्तारण के लिए बनाए काउंटर का निरीक्षण कर तैयारी की जानकारी ली। इस दौरान जिला जज ने संबंधित पदाधिकारियों को कई आवश्यक निर्देश दिए। वहीं एसपी विक्रम सिहाग ने सुरक्षा व्यवस्था संबंधी पूरी जानकारी दी। - अमिताभ सिंह.

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

राष्ट्रीय लोक अदालत कब आयोजित की जाएगी?
राष्ट्रीय लोक अदालत शनिवार को आयोजित की जाएगी।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।