महुआ अनुमंडल अस्पताल में शिफ्ट होगा नशा मुक्ति केन्द्र

हिन्दुस्तान, हाजीपुर
Follow us on Google News
share

हाजीपुर में सदर अस्पताल का नशा मुक्ति केन्द्र महुआ अनुमंडल अस्पताल में शिफ्ट किया जा रहा है। 2015-16 में खोले गए इस केन्द्र में अब मरीज नहीं आ रहे हैं। नए स्थान पर सभी चिकित्सीय सुविधाएं उपलब्ध होंगी, जिसमें मनोरंजन के लिए टीवी और एचआईवी संक्रमितों के लिए एआरटी केन्द्र भी शामिल है।

महुआ अनुमंडल अस्पताल में शिफ्ट होगा नशा मुक्ति केन्द्र

हाजीपुर । एक प्रतिनिधि सदर अस्पताल परिसर में संचालित नशा मुक्ति को अलग शिफ्ट करने की तैयारी है। शराबबंदी के समय 2015-16 में सदर अस्पताल परिसर में नशा मुक्ति केन्द्र खोला गया है। उस समय नशा मुक्ति केन्द्र में नशा का लत छुड़ाने के लिए भर्ती किया जाता था, लेकिन अब केन्द्र में मरीज नहीं आ रहे हैं। नशा मुक्ति केन्द्र से बड़ी संख्या में लोगों को नशे की लत छुड़ाया गया था।

नए स्थान पर सुविधाएं

डीपीएम डॉ. कुमार मनोज ने बताया कि सदर अस्पताल स्थित नशा मुक्ति केन्द्र को महुआ अनुमंडल अस्पताल में शिफ्ट किया जाएगा। उन्होंने बताया कि महुआ अनुमंडल अस्पताल में नशा मुक्ति केन्द्र में सभी प्रकार चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध होगा। महुआ अनुमंडल अस्पताल में शिफ्ट होने पर सदर अस्पताल की तरह नशेरियों का मनोचिकित्सक से काउंसलिग, उपचार किया जाएगा। चिकित्सक के साथ सभी प्रकार दवाएं उपलब्ध कराई जाएगी। रोगियों के मनोरंजन के कलर टीवी लगाया जाएगा। नशा मुक्ति केन्द्र में महुआ में शिफ्ट होने से खाली वार्ड में एचआईवी संक्रमितों के लिए एआरटी केन्द्र खुलेगा। एआरटी केन्द्र के लिए जगह की कमी के कारण लंबे समय से एचआईवी एड्स से पीड़ित मरीजों के काउंसलिंग से लेकर उपचार में परेशानी हो रही थी, लेकिन मरीजों को परेशानी से निजात मिल जाएगा। - जय प्रकाश

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

नशा मुक्ति केन्द्र को कहाँ शिफ्ट किया जा रहा है?
नशा मुक्ति केन्द्र को महुआ अनुमंडल अस्पताल में शिफ्ट किया जा रहा है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।