Hajipur News: मथुरापुर गांव में संदिग्ध हाल में मिला युवक का शव, फैली सनसनी
Hajipur News: मनीष कुमार बिदुपुर के मधुरापुर गांव निवासी अर्जुन राय पिता स्व. बिन्देश्वर राय के दामाद थे मधुरापुर भिंडा के पास पतली सड़क पर करीब दो घंटे तक एक व्यक्ति छटपटाता रहा था ग्रामीणों ने उसे पानी पिलाया और...

Hajipur News: बिदुपुर थाना क्षेत्र के मथुरापुर गांव में बुधवार को एक युवक की शव संदिग्ध हाल में मिलने से सनसनी फैल गई। मृत युवक की पहचान मनीष कुमार पिता शत्रुघ्न राय के रूप में हुई है। वह राघोपुर के रुस्तमपुर थाना क्षेत्र का रहने वाला था। मनीष कुमार बिदुपुर के मधुरापुर गांव निवासी अर्जुन राय पिता स्व. बिन्देश्वर राय के दामाद थे। स्थानीय लोगों ने बताया कि मधुरापुर भिंडा के पास पतली सड़क पर करीब दो घंटे तक एक व्यक्ति छटपटाता रहा था। ग्रामीणों ने उसे पानी पिलाया और बेहोश होने पर पानी का छिड़काव भी किया। इसके बाद लोगों ने उसकी पहचान कर परिजनों और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची बिदुपुर पुलिस ने युवक को बिदुपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक के ससुराल के आरोप
मृत युवक के ससुराल पक्ष ने बताया कि मनीष कुमार दो दिन पहले ही ससुराल आए थे। वह पंजाब में प्राइवेट नौकरी करते थे और तीन दिन पूर्व ही गांव लौटे थे। बुधवार की सुबह उन्होंने ससुराल से बाइक मांगकर कहीं जाने की बात कही थी, लेकिन दिनभर उनका कोई पता नहीं चला और मोबाइल भी बंद रहा। जिसके बाद दोपहर में पुलिस ने शव मिलने की सूचना दी, जिसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे। वहीं, जु़ड़ावनपुर से आए मृत युवक के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि मनीष कुमार की ससुराल वालों ने कुछ खिलाकर हत्या कर दी और अब मासूम बनने का नाटक कर रहे हैं। परिजनों ने पुलिस से सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग की है。
पुलिस की कार्रवाई और पोस्टमार्टम
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा खुलासा बिदुपुर थानाध्यक्ष रवि प्रकाश ने बताया, सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया। युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत बताया। मृतक के मुंह और नाक से लगातार झाग निकल रहा था। शव को पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने मामले को संदिग्ध मानते हुए जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। -अनिरुद्ध राजा


