नवोदय स्कूल के पीछे पोखर से अज्ञात महिला का शव बरामद

Newswrap हिन्दुस्तान, हाजीपुर
Follow us on Google News
share

महिला के गर्दन और पैर में ईंट बांधा हुआ था। नवोदय स्कूल के पीछे पोखर से अज्ञात महिला का शव बरामदनवोदय स्कूल के पीछे पोखर से अज्ञात महिला का शव बरामद

नवोदय स्कूल के पीछे पोखर से अज्ञात महिला का शव बरामद

महिला के गर्दन और पैर में ईंट बांधा हुआ था। भगवानपुर। संवाद सूत्र भगवानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत शर्मा अमर गांव स्थित पोखर ( नवोदय स्कूल के पीछे) से मंगलवार की सुबह एक अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ। शव बरामद की खबर आग की तरह फैल गई और काफी संख्या में लोग घटना स्थल पर पहुंच गए। महिला के शव में ईंट बांधकर पोखर में डुबाया हुआ था। करीब 30 वर्षीय महिला गुलाबी रंग का टॉप और ब्लू रंग का लॉअर पैंट पहने हुई थी। लोगों का कहना था की शव दो तीन दिन पुराना लग रहा है। और महिला की हत्या कही और कर शव को छुपाने के लिए महिला के गर्दन और पैर में ईंट बांधकर पोखर में फेंका गया है।

ताकि महिला का शव पानी में डूबा रहे। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच शव को पानी से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया। इस संबंध में प्रभारी थानाध्यक्ष भगवानपुर ज्योति किरण से पूछे जाने पर बतायी की पोस्टमार्टम के बाद शव की पहचान के लिए 72 घंटे रखा जाएगा। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। हत्या या आत्महत्या के संबंध में पूछे जाने पर उन्होंने बताया की शव पानी में था इसलिए अनुमान नहीं लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चलेगा। भगवानपुर से राजेश

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।