खडगपुर से संदिग्ध स्थिति में विवाहिता का शव बरामद, कार्रवाई शुरू
शव उसके एजवेस्टस वाले कमरे में खाट पर था और गले में ओढ़नी का फंदा लगा था

सहदेई बुजुर्ग। सं.सू. चांदपुरा थाना क्षेत्र के आजमपुर पंचायत के खड़गपुर से पुलिस ने एक विवाहिता का शव बरामद किया। मृतका पप्पू राय की 26 वर्षीय पत्नी अंजली कुमारी थी। मृतका का शव उसके एजवेस्टस वाले कमरे में खाट पर था और गले में ओढ़नी का फंदा लगा हुआ था। घटना को लेकर मृत महिला अंजली कुमारी की मां सरिता देवी ने बताया है कि उनके दामाद पप्पू राय ने उनकी पुत्री अंजली कुमारी की हत्या कर दी है। मृतका का मायका बिदुपुर थाना क्षेत्र के खलौत में है। घटना को लेकर ग्रामीणों ने बताया कि पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था।
उधर, घटना के बाद एफएसएल की टीम खड़गपुर पहुंची और जांच में जुट गई। घटना के संबंध में जानकारी लेते हुए घर के ऊपर लोहे के पाइप में बांधा हुआ आसमानी रंग का दुपट्टा का टुकड़ा अपने साथ ले गई। जिससे एसएफएल की टीम यह पता लगाएगी की विवाहिता की मौत कैसे हुई है। बताया गया कि घटना सोमवार की देर रात की है। वहीं मृत महिला के शव को पोस्टमार्टम कराने के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। साथ ही चांदपुरा थाना की पुलिस हर पहलुओं पर जांच कर रही है। मृतका को एक लड़का सात वर्ष का जबकि एक लड़की तीन वर्ष की है। घटना को लेकर थानाध्यक्ष बिट्टू कुमार ने बताया कि मामले को लेकर किसी भी पक्ष के द्वारा कोई आवेदन नहीं दिया गया है। आवेदन प्राप्त होते ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। राजेश कुमार
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


