Hajipur News: शिक्षकों की मासिक बैठक में हुआ विदाई सह सम्मान समारोह
Hajipur News: मंगलवार को प्रखंड सभागार में सभी शिक्षकों एवं प्रधान शिक्षकों की मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में विद्यालय संचालन एवं शिक्षा व्यवस्था पर चर्चा की गई। विदाई-सह-सम्मान समारोह में पूर्व प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी महेश प्रसाद एवं अन्य को सम्मानित किया गया। समारोह में शिक्षकों ने उनके अनुभव साझा किए।

Hajipur News: मंगलवार को प्रखंड सभागार में प्रखंड के सभी शिक्षकों एवं प्रधान शिक्षकों की विद्यालय से संबंधित महत्वपूर्ण मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में विद्यालय संचालन एवं शिक्षा व्यवस्था से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई।
विदाई-सह-सम्मान समारोह
बैठक की समाप्ति के बाद विदाई-सह-सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में पूर्व प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी महेश प्रसाद, लेखा सहायक रामजी कुमार तथा प्रखंड साधन सेवी (मध्याह्न भोजन योजना) रंजीत कुमार पंकज को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। इस अवसर पर प्रखंड के सभी प्रधान शिक्षकों की ओर से पूर्व एवं वर्तमान प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को भी सम्मानित किया गया। बताया गया कि समारोह के दौरान पदाधिकारियों के विलंब से पहुंचने के बावजूद शिक्षकों एवं प्रधान शिक्षकों ने उनका भव्य एवं गर्मजोशी से स्वागत किया। पुष्पगुच्छ एवं शॉल देकर सम्मान के साथ उन्हें विदाई दी गई। विदाई समारोह के दौरान पदाधिकारियों ने शिक्षा विभाग में अपने कार्यकाल के अनुभव, संघर्ष और जीवन से जुड़े संस्मरण साझा किए। उनकी आपबीती एवं अनुभवों ने समारोह में मौजूद शिक्षकों और अन्य लोगों को प्रभावित किया। वक्ताओं ने उनके कार्यकाल एवं योगदान की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समारोह में शिक्षकों एवं विभागीय कर्मियों के बीच आपसी सम्मान, सौहार्द और भावनात्मक माहौल देखने को मिला। -अशोक कुमार


