Hajipur News: जलजमाव व डेंगू से बचाव की तैयारी में जुटा नगर परिषद
Hajipur News: मौसमी बरसात के दौरान जलजमाव और नागरिक समस्याओं से राहत के लिए नगर परिषद, हाजीपुर ने तैयारियों में तेजी लाई है। जल निकासी, साफ-सफाई और मच्छरों से मच्छरजनित रोगों की रोकथाम हेतु 24×7 क्विक रिस्पांस टीम का गठन किया गया है। जिला पदाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को समन्वय से कार्य करने का निर्देश दिया है।

Hajipur News: मानसून के दौरान आमजन को जलजमाव एवं अन्य नागरिक समस्याओं से राहत दिलाने के उद्देश्य से नगर परिषद ने शहरी क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर तैयारियां तेज कर दी है। नगर परिषद क्षेत्र में जल निकासी, साफ-सफाई, नाला उड़ाही, नल-जल योजनाओं की मरम्मत, स्ट्रीट लाइट व्यवस्था तथा मच्छरजनित रोगों की रोकथाम के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। नगर परिषद, हाजीपुर के कार्यपालक पदाधिकारी ने मानसून के दौरान संभावित जलजमाव की स्थिति से त्वरित निपटने के लिए 24×7 क्विक रिस्पांस टीम बनाई है। जो पूरी तरह सक्रिय एवं तैयार रहेगी, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
मच्छरजनित बीमारियों की रोकथाम के लिए नगर परिषद के सहायक लोक स्वच्छता एवं अपशिष्ट प्रबंधन पदाधिकारी को निर्देशित किया गया है कि जलजमाव वाले क्षेत्रों में नियमित रूप से एंटी लार्वा रसायन का छिड़काव एवं फॉगिंग करवाई जाए, ताकि नागरिकों को डेंगू, मलेरिया एवं अन्य संक्रामक रोगों से सुरक्षित रखा जा सके। जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह ने कहा कि मानसून के दौरान नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो, इसके लिए सभी संबंधित विभागों को पूर्ण समन्वय के साथ कार्य करने का निर्देश दिया गया है। अमिताभ सिंह
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


