महुआ में मोहर्रम को लेकर 60 हजार तक में बिका ताजिया

हिन्दुस्तान, हाजीपुर
Follow us on Google News
share

ईद के बाद शुरू हो जाता है ताजिया निर्माणईद के बाद शुरू हो जाता है ताजिया निर्माण ताजिया बनाने में दूर-दूर के लगे हैं कारीगर

महुआ में मोहर्रम को लेकर 60 हजार तक में बिका ताजिया

महुआ, एक संवाददाता मोहर्रम शुक्रवार को हो रहा है। जिसको लेकर मुस्लिम समुदाय के लोग ताजिया की खरीदारी कर रहे हैं। महुआ में बुधवार को पांच से लेकर 60 हजार रुपए तक में ताजिया की बिक्री हुई। कर्बला पर पहलाम के लिए मुस्लिम परिवार के लोग अपने कद के अनुसार इसकी खरीदारी कर रहे हैं। यहां जवाहर चौक स्थित शाही मस्जिद परिसर में ग्रामीण कारीगर द्वारा एक से बढ़कर एक आकर्षक ताजिया बनाया गया है। यहां ताजिया क्या कारोबार कर रखे सज्जाद ने बताया कि ईद के बाद ताजिया का निर्माण शुरू हो जाता है। बांस की कमाचियों को सजकर एक से बढ़कर एक ताजिया का निर्माण कारीगरों द्वारा किया जाता है।

उन्होंने यह भी बताया कि यहां पर 5 हजार से लेकर 60 हजार और उससे भी अधिक का ताजिया बनाया गया है। ताजिया हिंदू मुस्लिम समुदाय के कौमी एकता का प्रतीक माना जाता है। इस पर्व पर मुस्लिम समुदाय के साथ हिंदू समाज के लोग भी बढ़ चढ़कर भाग लेते हैं। - नवनीत

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsHajipur Newsमहुआ में मोहर्रम को लेकर 60 हजार तक में बिका ताजिया