
बरसात व बाढ़ से बचाव के लिए 13 को कोनहारा में होगा मॉक ड्रील
हाजीपुर। निज संवाददाता बरसात व बाढ़ से बचाव के लिए 13 को कोनहारा में होगा मॉक ड्रीलबरसात व बाढ़ से बचाव के लिए 13 को कोनहारा में होगा मॉक ड्रीलबरसात व बाढ़ से बचाव के लिए 13 को कोनहारा में होगा मॉक...
हाजीपुर। निज संवाददाता जिले में बरसात के दिनों में संभावित बाढ़ की स्थिति से प्रभावी ढ़ंग से निपटने तथा जिले के आपदा प्रबंधन तंत्र को और अधिक सुदृढ़ एवं सक्षम बनाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन,वैशाली द्वारा 13 फरवरी 2026 की सुबह 11 बजे शहर के कोनहारा घाट पर एनडीआरएफ के सहयोग से विशेष मॉक ड्रिल का आयोजन किया जाएगा। मॉक ड्रिल के दौरान बाढ़ की काल्पनिक आपदा की स्थिति उत्पन्न कर राहत एवं बचाव कार्यों का संभावित अभ्यास किया जाएगा। 8वीं बटालियन, एनडीआरएफ की टीम द्वारा आधुनिक बचाव तकनीक,रेस्क्यू ऑपरेशन, घायलों को सुरक्षित निकालने तथा प्राथमिक उपचार की प्रक्रियाओं का व्यावहारिक प्रदर्शन किया जाएगा।
इस संबंध में जिला पदाधिकारी वैशाली वर्षा सिंह द्वारा सभी संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं। जिला पदाधिकारी ने जिला समादेष्टा,गृह रक्षा वाहिनी कार्यालय को निर्देश दिया है कि राहत कार्य हेतु शारीरिक रूप से सक्षम 40 होमगार्ड जवानों की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित की जाए। वहीं जिला शिक्षा पदाधिकारी को निर्देशित किया गया है कि समीपवर्ती विद्यालयों से शिक्षक एवं छात्र-छात्राओं की सहभागिता सुनिश्चित करते हुए उनकी सूची जिला आपदा प्रबंधन शाखा को उपलब्ध कराई जाए। जिला प्रोग्राम पदाधिकारी (आईसीडीएस) को सभी अंचलों के बाल विकास परियोजना पदाधिकारियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। साथ ही जिला पंचायत राज पदाधिकारी को प्रत्येक प्रखंड से दो सक्रिय जनप्रतिनिधियों की सहभागिता सुनिश्चित करने को कहा गया है। अग्निशमन पदाधिकारी को अग्निशमन वाहन एवं प्रशिक्षित टीम के साथ भाग लेने का निर्देश दिया गया है,जबकि सिविल सर्जन को डॉक्टर,एएनएम, एंबुलेंस एवं चिकित्सा दल के साथ पूर्ण तैयारी सुनिश्चित करने को कहा गया है। पुलिस अधीक्षक से मॉक ड्रिल स्थल पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया है। कार्यक्रम के संपूर्ण अनुश्रवण एवं पर्यवेक्षण की जिम्मेदारी जिला आपदा प्रबंधन शाखा को सौंपी गई है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




