Hindi NewsBihar NewsHajipur NewsMissing 5-Year-Old Boy in Bidupur Family Suspects Kidnapping and Searches for Clues

लापता पांच वर्षीय बच्चे तीसरे दिन भी नहीं चला पता

बिदुपुर, संवाद सूत्र। बिदुपुर थाने क्षेत्र के अमेर गांव से शनिवार को लापता पांच वर्षीय बच्चे सुशांत कुमार का तीसरे दिन भी कोई पता नहीं चल पाया। परिजनों के शिकायत पर प्रशासन कार्रवाई में जुटी है।

Newswrap हिन्दुस्तान, हाजीपुरTue, 14 Oct 2025 12:00 AM
share Share
Follow Us on
लापता पांच वर्षीय बच्चे तीसरे दिन भी नहीं चला पता

बिदुपुर, संवाद सूत्र। बिदुपुर थाने क्षेत्र के अमेर गांव से शनिवार को लापता पांच वर्षीय बच्चे सुशांत कुमार का तीसरे दिन भी कोई पता नहीं चल पाया। परिजनों के शिकायत पर प्रशासन कार्रवाई में जुटी है। मामले में घरवाले ने पहले अपहरण की बात कही, जिसके बाद नदी में डूबने की आशंका व्यक्त की। बीते रविवार को प्रशासन द्वारा एसडीआरएफ की टीम को नदी में शव की तलाशी के लिए लगाया गया सुबह से शाम तक तलाशी के पश्चात कोई परिणाम सामने नहीं आया। जिसके बाद परिजन और ग्रामीण अपने स्तर से संदिग्धों की तलाश में जुट गए और रविवार देर रात्रि तक एक-एक कर के तीन लड़के को ग्रामीणों ने पकड़ा और पुलिस को सुपुर्द कर दिया।

घरवाले ने ग्रामीणों के साथ मिलकर सबसे पहले अमेर गांव के चुन्नू कुमार, पिता स्व. रणजीत भगत एवं अभिषेक कुमार पिता कागा भगत को पकड़ा। उसके बाद मधुरापुर गांव के अवधेश पासवान के पुत्र शिवा कुमार को पकड़ा उसके बाद एक एक करके सभी की धुनाई कर दी इसपर किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस जबतक पहुंचती तब तक उससे पहले घरवाले सभी को लेकर पुलिस को सुपुर्द कर दिया घरवालों के मुताबिक घटना के एक दिन पूर्व शुक्रवार को चुन्नू लापता बच्चे की मां से दो हजार रुपये मांगे थे,मना करने पर शनिवार को बच्चे को अगवा कर लिया। रविवार सुबह आकर बोला कि दस हजार रुपये दो बच्चा चला आएगा और मोबाइल नम्बर दिया कि एक घण्टे के अंदर कॉल करके बताओ ग्रामीणों ने जब चुन्नू को पकड़ा तब उसने अन्य दो युवक के पास बच्चे को रखे जाने की बात कही और तब एक एक करके तीनो बच्चे को घरवाले पकड़ कर मारपीट एव पूछताछ के बाद पुलिस को सुपुर्द कर दिया। हालांकि बताया गया है कि एक लड़का अभिषेक कुमार नाबालिग है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।