Hindi NewsBihar NewsHajipur NewsMisa Bharti Campaigns for Tejashwi Yadav in Raghopur with Road Show
राघोपुर में मीसा भारती ने रोड-शो कर भाई के लिए मांगा वोट

राघोपुर में मीसा भारती ने रोड-शो कर भाई के लिए मांगा वोट

संक्षेप:

राघोपुर प्रखंड के आधा दर्जन पंचायतों के दर्जनों गांवों में रोड शो एवं जनसंपर्क अभियान चलाया, राघोपुर प्रखंड के आधा दर्जन पंचायतों के दर्जनों गांवों में रोड शो एवं जनसंपर्क अभियान चलाया

Wed, 5 Nov 2025 02:06 AMNewswrap हिन्दुस्तान, हाजीपुर
share Share
Follow Us on

राघोपुर । संवाद सूत्र डॉ. मीसा भारती ने अपने छोटे भाई तेजस्वी प्रसाद यादव के विधानसभा क्षेत्र के राघोपुर प्रखंड के आधा दर्जन पंचायतों के दर्जनों गांवों में रोड शो एवं जनसंपर्क अभियान चलाया। मंगलवार की दोपहर उन्होंने घर-घर जाकर लोगों से तेजस्वी यादव के पक्ष में मतदान करने की अपील की। उन्होंने रुस्तमपुर, बहरामपुर, रामपुर श्यामचंद, फतेहपुर, जाफराबाद, जहांगीरपुर पंचायत सहित कई गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया। पूर्व जिला परिषद सदस्य सुरेश राय, राकेश राज उर्फ चिंटू यादव, राजद तकनीकी प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष राजाराम राय, रवि यादव सहित दर्जनों राजद कार्यकर्ताओं ने फूलमाला से स्वागत किया। वहीं मदन चौक पर रवि यादव ने अंग वस्त्र एवं खोईंछा देकर स्वागत एवं आशीर्वाद दिया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

मीसा भारती के स्वागत एवं एक झलक देखने को लेकर सड़क पर लोग इंतजार करते दिखे। मीसा भारती ने कहा कि राघोपुर के लोग विधायक नहीं मुख्यमंत्री चुनते हैं। राघोपुर तेजस्वी मय हो चुका है। मीसा भारती ने कहा कि यहां कार्यकर्ताओं की भीड़ देखकर आप अंदाजा लगा सकते हैं कि तेजस्वी यादव के लिए लोग सुबह से लेकर शाम तक सड़क पर हैं। राघोपुर में कार्यकर्ता खुद घर-घर जाकर प्रचार कर रहे हैं। राघोपुर में महिला, बुजुर्ग, नौजवान अपने-अपने घर से निकलकर तेजस्वी यादव को आशीर्वाद दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि राघोपुर की जनता विधायक नहीं मुख्यमंत्री चुनने जा रही है। उन्होंने कहा इस बार चुनाव में युवा बूथ पर तैनात रहेंगे। मीशा भारती ने कहा कि बिहार के नौजवान भाइयों के लिए हमलोगों के नेता तेजस्वी यादव ने कहा है अगर मगर क्या इस बार जिस परिवार में सरकारी नौकरी नहीं है। वैसे परिवार को चिन्हित करके सरकारी नौकरी देने का काम करेंगे। राघोपुर -05- राघोपुर के राजद प्रत्याशी तेजस्वी यादव की बड़ी बहन मीसा भारती को राघोपुर प्रखंड में रोड-शो के दौरान मीरमपुर चौक पर अंग वस्त्र एवं खोईंछा देकर स्वागत करते एवं आशीर्वाद देते कार्यकर्ता रवि यादव।