Hajipur News: महनार में दूध लेने निकली नाबालिग बेहोशी हालत में बरामद

हिन्दुस्तान, हाजीपुर
Follow us on Google News
share

Hajipur News: बयान में विरोधाभास, दुष्कर्म से इनकार; पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी, इलाके में तनाव महनार एसडीपीओ प्रवीण कुमार ने बताया कि पीड़िता का बयान दर्ज कर लिया गया है स्वजनों के लिखित आवेदन और मेडिकल...

Hajipur News: महनार में दूध लेने निकली नाबालिग बेहोशी हालत में बरामद

Hajipur News: महनार थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के गायब होने की बात फैलने से सनसनी फैल गई। घटना के बाद इलाके में तनाव और भय का माहौल बना हुआ है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए किशोरी को बेहोशी की हालत में बरामद किया और इलाज के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल भेजा।

घटना का विवरण

पीड़िता की दादी के अनुसार, किशोरी घर से दूध लाने के लिए निकली थी। काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों की चिंता बढ़ी। आसपास खोजबीन के बाद भी जब कोई सुराग नहीं मिला, तो महनार थाना और डायल 112 पुलिस को सूचना दी गई। होश में आने पर लड़की ने पहले लगाए गंभीर आरोप, फिर बयान बदल दिया। सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और परिजनों की मौजूदगी में घर से कुछ ही दूरी पर किशोरी को बेहोशी की हालत में बरामद किया। तत्काल उसे इलाज के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल भेजा गया, जहां उसकी स्थिति पर चिकित्सकों की निगरानी बनी हुई है।

बयान में विरोधाभास

होश में आने के बाद किशोरी ने स्वजनों को बताया कि गांव के ही दो युवकों ने उसका अपहरण कर उसके साथ गलत व्यवहार किया। हालांकि, बाद में पुलिस के समक्ष दिए गए बयान में उसने दुष्कर्म की घटना से इन्कार करते हुए कहा कि वह अपने एक परिचित युवक के साथ गई थी और उसके साथ मारपीट की गई। इस विरोधाभास को लेकर पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।

गिरफ्तारी की कार्रवाई

इस संबंध में महनार एसडीपीओ प्रवीण कुमार ने बताया कि पीड़िता का बयान दर्ज कर लिया गया है। स्वजनों के लिखित आवेदन और मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। दोनों आरोपित युवकों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है और मामले के हर पहलू की जांच की जा रही है। घटना के बाद से परिजनों में भय और आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि क्षेत्र में प्रभावी पुलिस गश्त और असामाजिक तत्वों पर सख्त निगरानी होती, तो ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सकता था। -कृत्यानंद सिंह

अन्य प्रश्न

✦किशोरी के गायब होने की घटना कब हुई?−
घटना महनार थाना क्षेत्र में हुई।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsHajipur NewsHajipur News: महनार में दूध लेने निकली नाबालिग बेहोशी हालत में बरामद