Hindi NewsBihar NewsHajipur NewsMid-Day Meal Delight Kids Enjoy Special Feast of Kheer Puri and Chole in Mahua School
स्कूल में बच्चों संग पदाधिकारियों भी ने लिया भोजन का आनंद

स्कूल में बच्चों संग पदाधिकारियों भी ने लिया भोजन का आनंद

संक्षेप:

महुआ के उत्क्रमित मध्य विद्यालय में एकता शक्ति फाउंडेशन द्वारा आयोजित तिथि भोजन में 300 बच्चों को खीर, पूड़ी और छोला परोसा गया। इस दौरान शिक्षकों और अधिकारियों ने भी बच्चों के साथ भोजन का आनंद लिया। बच्चों ने खास तौर पर तब खुशी महसूस की जब पदाधिकारी उनके साथ फर्श पर बैठकर भोजन कर रहे थे।

Dec 12, 2025 09:48 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हाजीपुर
share Share
Follow Us on

महुआ,एक संवाददाता। स्कूलों में बच्चों को मिलने वाली मिड डे मील में तिथि भोजन पर उन्हें खिचड़ी की जगह खीर,पूड़ी और छोला खिलाई गई। जिसमें बच्चों के साथ स्कूल के शिक्षकों और पदाधिकारी ने भी भोजन का स्वाद लिया। महुआ में एकता शक्ति फाउंडेशन की ओर से फुलवरिया स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय पश्चिम पर लगभग 300 बच्चों को तिथि भोजन में खीर,पूड़ी और छोला दिया गया। इस मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी सह प्रभारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सौरभ वर्णवाल,विद्यालय के प्रधानाध्यापक रामनरेश राय, शिक्षक ललित दास,संजय कुमार,स्वाति कुमारी के अलावा समाजसेवी ने भी बच्चों के साथ भोजन का आनंद लिया। तिथि भोजन में बच्चे खीर पूड़ी और छोले खाकर काफी खुश हुए।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

सबसे ज्यादा खुशी उन्हें तब मिली जब उनके साथ फर्श पर बिछाए गए दरी पर बैठकर पदाधिकारियों ने भी भोजन का स्वाद लिया। महुआ-02-महुआ के फुलवरिया पश्चिम स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय पर बच्चे संग भोजन करते पदाधिकारी और शिक्षक।