मीड-डे-मील के तहत परोसे गए भोजन में कीड़ा मिलने से सनसनी
भोजन में कीड़ा मिलने के फोटो के आधार पर एजेंसी और एचएम को शो-कॉज किया गया : बीईओ भोजन परोसे जाने से पहले ही भोजन में कीड़ा मिलने से रोसोइया ने भोजन परोसा नहीं सूचना मिलते ही बीआरपी एमडीएम दीपक कुमार...

बिदुपुर। सं.सू. बिदुपुर प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय खजवत्ता में सरकार की महत्वाकांक्षी योजना मीड-डे-मील के तहत बच्चों को परोसे जाने वाले मध्याह्न भोजन में कीड़ा मिलने से एक बार फिर सनसनी फैल गई। भोजन परोसने वाली संस्था और विद्यालय के प्रधानाध्यापक पर कार्य में शिथिलता और लापरवाही उजागर हुई है। हालांकि भोजन परोसे जाने से पहले ही भोजन में कीड़ा मिलने से रोसोइया ने भोजन परोसा नहीं। इस पर रोक लगा दी और इसकी सूचना प्रधानाध्यापक को दी। जिससे बहुत बड़ा हादसा होने से टल गया। बच्चों ने भोजन नहीं किया। सूचना मिलते ही बीआरपी एमडीएम दीपक कुमार विद्यालय पहुंचे और जांच शुरू कर दी।
विद्यालय के एचएम अन्य शिक्षक और बच्चों से पूछताछ किए। साथ ही उक्त भोजन की जांच की। इसी दौरान बीईओ निशांत कुमार सिंह भी विद्यालय में पहुंच गए और जांच शुरू कर दी। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार विद्यालय में भोजन संबंधित एजेंसी ‘एकता शक्ति फाउंडेशन’ के अधिकृत कर्मी ने समय से पहुंचा दिया। टिफिन होते ही जब बच्चों को भोजन परोसने के लिए रसोईया ने खाना निकाला तो देखा कि भोजन में कीड़ा है। भोजन परोसने को रोककर इसकी सूचना प्रधानाध्यापक को दी। सूचना पाते ही प्रधानाध्यापक खुशबू कुमारी ने बच्चों को भोजन करने पर रोक दिया। विद्यालय की कुछ शिक्षिकाएं एवं बच्चों ने बताया कि प्रधानाध्यापक भोजन को कभी नहीं चखती हैं, जबकि उन्हें प्रतिदिन भोजन चखकर लेना है। ऐसा कभी नहीं होता जिससे बड़ा हादसा होते-होते टल गया। बीआरपी दीपक कुमार ने बताया कि किचेन शेड पर भोजन को वे प्रतिदिन चखते हैं और बुधवार को भी वे खुद चखकर सभी विद्यालयों में भोजन भिजवाए हैं। बीईओ सह बीपीआरओ निशांत कुमार सिंह ने बताया कि भोजन में कीड़ा मिलने की सूचना मिली है। जांच के दौरान भोजन नहीं था। उसे फेंकवा दिया गया था। भोजन में कीड़ा मिलने के फोटो के आधार पर एजेंसी और एचएम को शो-कॉज किया गया है जांच की जा रही है। जांच के उपरांत आगे की कार्रवाई की जाएगी । अनिरुद्ध राजा
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


