बीटेक छात्रों को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक

बीटेक छात्रों को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक

संक्षेप:

सेमिनार हॉल में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बिहार ब्रह्माकुमारीज ने किया संबोधित मानसिक स्वास्थ्य विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास एवं शैक्षणिक सफलता का आधार है : प्राचार्य

Dec 12, 2025 02:06 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हाजीपुर
share

बिदुपुर, संवाद सूत्र स्थानीय चकसिकंदर स्थित राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय वैशाली के तृतीय तल स्थित सेमिनार हॉल में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बिहार ब्रह्माकुमारीज द्वारा बीटेक कर रहे छात्र-छात्राओं के मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता एवं कल्याण के लिए अभिमुखीकरण संबोधन किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अनंत कुमार ने बताया कि मानसिक स्वास्थ्य विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास एवं शैक्षणिक सफलता का आधार है। इस संबंध में अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद, विश्वविद्यालय अनुदान आयोग तथा माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा समय-समय पर विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य संवर्धन एवं जागरूकता हेतु दिशा-निर्देश जारी किए जाते हैं। उक्त परिप्रेक्ष्य एवं विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के अपर सचिव सह निदेशक अहमद महमुद के निर्देश के अनुसार विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता एवं कल्याण हेतु एक मानसिक स्वास्थ्य अभिमुखीकरण संबोधन सत्र बिहार ब्रह्माकुमारीज द्वारा दिनांक 11 दिसंबर को शाम 03 से 04 बजे तक का सफल आयोजन किया गया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

कार्यक्रम के समन्वयक तथा बालक छात्रावास के वार्डन प्रो. आलोक कुमार के देख-रेख में सेमिनार हॉल में कार्यक्रम संपन्न किया गया। प्रो. कुमार ने बताया कि सत्र छात्र-छात्राओं के मानसिक स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से अत्यंत ही प्रभावकारी रहा। ब्रह्माकुमारीज से सुमन, अमित, संजय, मुकेश तथा चित्रा आदि के द्वारा मानव मन पर विशेष चर्चा करते हुए दिनचर्या, खान-पान, अनिद्रा, शारीरिक-सक्रियता, स्क्रीन-टाइम, अवसाद आदि विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। बताया गया कि मानव मस्तिष्क में निहित प्रबल शक्ति को हम ध्यान के माध्यम से पहचान कर समस्याओं का समाधान अवसाद रहित रहकर कर सकते हैं। इस मौके पर महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं के साथ ही फैकेल्टीज प्रो. विवेक कुमार, डॉ. हसन इमाम, प्रो. धर्मेंद्र कुमार, डॉ. गणेश कुमार ठाकुर, डॉ. रविरंजन, प्रो. अनुराग कुमार, प्रो. साईनाथ विश्वकर्मा आदि उपस्थित रहे। बिदुपुर-02-गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बिहार ब्रह्माकुमारीज द्वारा बीटेक कर रहे छात्र-छात्राओं के मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता एवं कल्याण के लिए अभिमुखीकरण जानकारी लेते हुए।