अनुमंडल अस्पताल में कचरा को एकत्र करने के लिए निस्तारण केंद्र बना
महुआ में अस्पतालों में चिकित्सा कचरा नष्ट करने की कोई व्यवस्था नहीं है। अनुमंडल अस्पताल में कुछ निस्तारण केंद्र बनाए गए हैं, लेकिन अन्य अस्पतालों में स्थिति खराब है। कचरा सड़कों पर फेंका जा रहा है, जिससे राहगीरों को संक्रमण का खतरा है। महुआ में कई निजी अस्पताल बिना पंजीकरण के संचालित हो रहे हैं।

महुआ । एक संवाददाता मेडिकल कचरा को नष्ट करने के लिए महुआ के किसी भी अस्पताल में बंदोबस्त नहीं किया गया है। उधर, अनुमंडल अस्पताल में कचरा को एकत्र करने के लिए निस्तारण केंद्र बनाए गए हैं। गुरुवार को यहां विभिन्न अस्पतालों में कचरा उठाव को लेकर जानकारी ली गई तो यहां कोई व्यवस्था नहीं दिखी। हालांकि बताया गया कि मेडिकल कचरा उठाव को लेकर गाड़ियां आती हैं, जो उसे अन्यत्र ले जाकर नष्ट करती है। इसके लिए अस्पताल संचालक के द्वारा रुपए दिए जाते हैं। वहीं महुआ के विभिन्न अस्पतालों के पास मेडिकल कचरा यत्र-यत्र फेंका हुआ भी मिल जाएगा।
जिससे राहगीरों को परेशानी होती है। महुआ में करीब एक दर्जन निबंधित निजी अस्पताल हैं। वहीं दर्जनों ऐसे भी निजी अस्पताल चल रहे हैं, जो बगैर निबंधन के चल रहे हैं। यहां किसी भी अस्पताल में मेडिकल कचरा को नष्ट करने के लिए बंदोबस्त नहीं किया गया है। अस्पताल बाहरी कचरा उठाव गाड़ी पर निर्भर है। इधर, अनुमंडल अस्पताल में मेडिकल कचरा को एकत्र करने के लिए जगह बनाया गया है। दूसरी ओर शहर से लेकर गांव के चौक-चौराहे तक बिना निबंधन के खुले निजी क्लीनिक और अस्पतालों के पास मेडिकल कचरा उधर-उधर फेंका गया मिल जाता है। इससे लोगों को दिक्कत होती है। सड़क पर मेडिकल कचरा फेंक देने के कारण राहगीरों को संक्रमण का खतरा खतरा बना रहता है। महुआ 01- महुआ के अनुमंडल अस्पताल में कचरा को एकत्रकर रखने के लिए बनाया गया कमरा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


