रमजान के दूसरे जुम्मे पर मस्जिदों में नमाजियों की उमड़ी भीड़
जुम्मे पर मस्जिदों में नमाज अदा करने के लिए अकीदतमंदों की भारी भीड़ उमड़ी अल्लाह से अपने घर परिवार, समाज के साथ राष्ट्र हित के लिए दुआ मांगी

महुआ । एक संवाददाता रमजान के पाक महीने में दूसरे जुम्मे पर मस्जिदों में नमाज अदा करने के लिए अकीदतमंदों की भारी भीड़ उमड़ी। उन्होंने समयानुसार मौलवी के खोतबा जारी होते ही नमाज अदा की। इस दौरान उन्होंने अल्लाह से अपने घर परिवार, समाज के साथ राष्ट्र हित के लिए दुआ मांगी। महुआ के शाही मस्जिद में तो दोपहर 1:50 में जमात खड़ी हुई और मौलवी के द्वारा खोतबा जारी होते ही 01:05 में नमाज अदा कर दुआ की गई। यहां पर रोजा रखने वाले नमाजियों की भीड़ हुई। यहां पर डॉ मो शमीम अंसारी, हाफिज तौकीर सैफी, मो. इम्तियाज, मो. सलाम, महमूद आलम आदि ने बताया कि 30 दिनों तक चलने वाली रमजान के रोजा का पहला असरा समापन की ओर है।
रमजान के तीन अशरों में पहला अशरा खुदा की रहमत (स्नेह) बरसता है। रोज पांच फर्जों में एक है। रमजान महीने में रोजा रखने से अल्लाह ताला गुनहगारों को दोजख (नरक) से आजाद करता है। इस महीने खुदा के द्वारा जन्नत (स्वर्ग) के दरवाजे नेक बंदों के लिए खोल दिया जाता है। रमजान का हर पहलू निराला है और इसे आत्मसाघ करने की जरूरत है। डॉ आफरीन बताती है कि रमजान महीने में चांद देखकर तरावीह की नमाज शुरू की जाती है और ईद के चांद के साथ यह समापन होती है। उधर शेरपुर छतवारा, लक्ष्मीपुर, चकमजाहिद, हकीमपुर, मधौल, डोगरा, बाकरपुर, खाजेचांद, अबाबकरपुर सहित विभिन्न मस्जिदों में भी नमाजियों की भीड़ उमड़ी। महुआ 03- महुआ के शाही मस्जिद में रमजान के दूसरे जुम्मे पर नमाज के लिए उमड़े अकीदतमंद।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


