शराब बंदी : 38,373 लीटर जब्त शराब का किया गया विनष्टीकरण

Mar 03, 2026 01:33 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हाजीपुर
share Share
Follow Us on

सोमवार को वैशाली जिले में शराबबंदी कानून के तहत 38,373 लीटर अवैध शराब का विनष्टीकरण किया गया। प्रशासन ने जेसीबी मशीन से शराब को नष्ट किया। जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह ने अवैध शराब निर्माण और तस्करी के खिलाफ सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया। उन्होंने नागरिकों से अवैध गतिविधियों की सूचना देने की अपील की।

शराब बंदी : 38,373 लीटर जब्त शराब का किया गया विनष्टीकरण

सोमवार को प्रशासन द्वारा निर्धारित स्थल पर जेसीबी मशीन की सहायता से शराब का विनष्टीकरण किया जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में जब्त कर मालखानों में सुरक्षित रखी गई थी यह शराब हाजीपुर। निज संवाददाता वैशाली जिले में शराबबंदी कानून के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु व्यापक कार्रवाई की जा रही है। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में जब्त कर मालखानों में सुरक्षित रखी गई कुल 38,373 लीटर अवैध शराब को विधिसम्मत प्रक्रिया अपनाते हुए नष्ट किया गया। सोमवार को प्रशासन द्वारा निर्धारित स्थल पर जेसीबी मशीन की सहायता से शराब का विनष्टीकरण किया गया। दंडाधिकारी एवं संबंधित पदाधिकारियों की उपस्थिति में पूरी पारदर्शिता व नियमाकुल प्रक्रिया के साथ नष्ट कराया गया।

जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह ने शराबबंदी कानून के उल्लंघन के मामलों में त्वरित कार्रवाई, नियमित छापेमारी तथा जब्त सामग्री के शीघ्र विनष्टीकरण की प्रक्रिया सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण एवं तस्करी पर पूर्णतः रोक लगाने के लिए पुलिस एवं उत्पाद विभाग समन्वित रूप से कार्य कर रहे हैं। इसी क्रम में मध निषेध एवं उत्पाद विभाग द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत महुआ मद्य निषेध थाना क्षेत्र के गोपालपुर चौक से दो अलग-अलग ब्रांडों की 118.500 लीटर विदेशी शराब जब्त की गई। जांच के दौरान अवैध रूप से परिवहन एवं भंडारण की पुष्टि होने पर संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई प्रारंभ की गई। इसके अतिरिक्त भगवानपुर थाना क्षेत्र के बहलोलपुर में दिनांक 01.03.2026 को अभियुक्त पिंटू कुमार के ठिकाने पर संचालित अवैध शराब निर्माण अड्डे पर सघन छापेमारी की गई। इस कार्रवाई में कुल 153.320 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। मौके पर कई ब्रांडों के नाम पर नकली विदेशी शराब तैयार करने का कच्चा माल एवं पैकेजिंग सामग्री भी जब्त की गई। कोल्ड ड्रिंक की बोतलों में भरी 5 लीटर विदेशी शराब तथा शराब की बोतलों के 16 ढक्कन बरामद किए गए, जिससे यह स्पष्ट होता है कि ब्रांडेड बोतलों में मिलावटी शराब भरकर अवैध कारोबार किया जा रहा था। डीएम वर्षा सिंह ने कहा कि जिले में शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सभी अनुमंडल पदाधिकारियों, थाना प्रभारियों एवं उत्पाद अधिकारियों को निर्देशित किया है कि नियमित रूप से संयुक्त छापेमारी अभियान चलाएं तथा अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करें। साथ ही उन्होंने आमजन से अपील की कि अवैध शराब निर्माण, बिक्री या भंडारण की सूचना तुरंत प्रशासन को दें, ताकि वैशाली को नशामुक्त बनाने के लक्ष्य को साकार किया जा सके। हाजीपुर-02- मद्य निषेध विभाग की ओर से सोमवार को जब्त शराब को विनष्टीकरण कराते हुए मजिस्ट्रेट व पुलिसकर्मी

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।