कोनहाराघाट पर लोगों ने किया अलौकिक मसानी होली का दिव्य दर्शन
लोक गायक वसंत ठाकुर ने अपने मधुर होली गीतों से लाखों की संख्या में उपस्थित भक्तों को आनंद विभोर कर दिया बाल स्वरूप भगवान श्री कृष्ण की मटकीफोर होली, राधा कृष्ण की लड्डूमार होली, गोप गोपियों का लट्ठमार...

हाजीपुर। निज संवाददाता कौनहाराघाट पर महातीर्थ के ऐतिहासिक पौराणिक पुण्य भूमि पर मां तारा सेवा निधि कौनहारा घाट पर बिहार के सौजन्य से जीवन की क्षणभंगुरता, मृत्यु की अनिवार्यता सांसारिक मोहमाया से दूर होने एवं मोक्ष प्राप्त करने का प्रतीक पौराणिक उत्सव मसानी होली महोत्सव का आयोजन किया गया। हजारों की संख्या में भक्तों ने उपस्थित होकर अलौकिक होली का दिव्य दर्शन किया। शिवपुराण और दुर्गा शप्तशती जैसे पौराणिक ग्रंथों के अनुसार इस पुण्य तिथि को ही भगवान भोलेनाथ माता पार्वती से शादी के बाद पहली बार गौना कराकर काशी लेकर आए थे। इस खुशी में देवताओं के साथ रंग गुलाल की होली खेली, लेकिन इस होली में उनके गण भूत, प्रेत, पिशाच, अघोरी, यक्ष, गन्धर्व शामिल नहीं हो पाए थे।
इसके कारण वे लोग निराश नजर आए। स्थानीय विधायक अवधेश सिंह, नगर परिषद की सभापति डॉ संगीता कुमारी ने भगवान कृष्ण के बाल स्वरूप का पूजन एवं आरती कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। लोक गायक वसंत ठाकुर ने अपने मधुर होली गीतों से लाखों की संख्या में उपस्थित भक्तों को आनंद विभोर कर दिया। इसके बाद बरसाना, नंदगाव, मथुरा के कलाकारों द्वारा बाल स्वरूप भगवान श्रीकृष्ण की मटकीफोर होली, राधा कृष्ण की लड्डूमार होली, गोप गोपियों का लट्ठमार होली, राधा कृष्ण की फुल होली, राधा कृष्ण की गुलाल होली, प्रभु श्री हरि और हर की दिव्य गुलाल होली के उपरांत बाबा मसान नाथ और माता मसान काली एवं उनके गणों यथा भूत, प्रेत, पिशाच, शाकिनी, डाकिनी, अघोरी, यक्ष, गन्धर्व द्वारा महाश्मशान में चिता भस्म की अनोखी होली खेली गई। लाखों की संख्या में उपस्थित भक्तों के लिए स्वादिष्ट, सुस्वादु विभिन्न व्यंजनों का विशाल भंडारा आयोजित किया गया। जिसमें सभी धर्मानुरागी सज्जनों ने जमकर खाय मा तारा सेवा निधि के संरक्षक महाकाल बाबा, सह संरक्षक अर्जुन दास ने कार्यक्रम का समापन किया। इस पौराणिक उत्सव को सफल बनाने में अपने सक्रिय भूमिका निभाने वाले माँ तारा सेवा निधि के योद्धायों को अपने आशीर्वचनों और उपस्थित भक्तों एवं अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापन कर किया। हाजीपुर - 07- शुक्रवार की शाम हाजीपुर के कोनहारा घाट पर मसानी होली महोत्सव के दौरान उपस्थित स्थानीय लोगों की भीड़। हाजीपुर -06- शुक्रवार की शाम हाजीपुर के कोनहारा घाट पर मसानी होली महोत्सव के दौरान नृत्य प्रस्तुत करते कलाकार।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



