वैज्ञानिकों के साथ गंगा प्रहरियों की हुई बैठक
अगले महीने प्रशिक्षण देने का लिया गया निर्णय देहरादून से आए वैज्ञानिकों का किया स्वागतजंदाहा प्रखंड के लोमा के कटहल वानी आश्रम में रविवार को भारतीय वन्य जीव संस्थान देहरादून भारत सरकार के साथ झील...

हाजीपुर। नि.स. जंदाहा प्रखंड के लोमा के कटहल वानी आश्रम में रविवार को भारतीय वन्य जीव संस्थान देहरादून भारत सरकार के साथ झील बरैला जीव रक्षा सह शोध संस्थान एवं वैशाली गंगा प्रहरियों के साथ अहम बैठक हुई। बैठक में देहरादून स्थित संस्थान से आई वैज्ञानिक हेमलता खंडूरी, डॉ. दीपिका डोगरा और मुकेश देवरारी का स्वागत किया गया। पर्यावरणविद् एवं शोध संस्था के संस्थापक सचिव के नेतृत्व में वैशाली गंगा प्रहरियों ने फूलमाला भेंट गर्म जोशी के साथ स्वागत किया। वैज्ञानिकों ने पर्यावरण संरक्षण के बारे एवं नवगठित संस्था के सदस्यों के अधिकार, कर्तव्य और कार्य के बारे में बताया गया। इस दौरान यह निर्णय लिया गया कि अगले महीने गंगा प्रहरियों को बिना रसायन और प्राकृतिक साबुन आदि के साथ बांस से बने उत्पादों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। वैज्ञानिकों की आई टीम ने बसघट्टा घाट, लोमा स्थित झील बरैला पक्षी आश्रयणी का भी मुआयना किया। बैठक में रमेश कुमार चौधरी, मेघन चौधरी, भूषण चौधरी, रामबाबू साहनी, अलका चौधरी, पूजा साव, सरोज चौधरी, विकास कुमार, राजेश चौधरी, सुरेंद्र ठाकुर, लाल बाबू साहनी, अलका चौधरी, संतोष, नीतीश और मिठ्ठू आदि दर्जनों गंगा प्रहरी मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।