महुआ में निर्माण कामगार मजदूर यूनियन का प्रदर्शन
महुआ में निर्माण कामगार मजदूर यूनियन ने महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने मजदूर दिवस के आयोजन पर भी चर्चा की। कार्यक्रम की अध्यक्षता सूरज पासवान ने की। यूनियन के सदस्यों ने महंगाई बढ़ने के कारण गरीब मजदूरों को हो रही दिक्कतों पर विचार व्यक्त किया।

महुआ। निर्माण कामगार मजदूर यूनियन का प्रदर्शन रविवार को महुआ के सदापुर में हुआ। जहां पर उन्होंने महंगाई के विरुद्ध हल्ला बोला। वही आगामी 01 मई को मजदूर दिवस मनाने को लेकर चर्चा की। कार्यक्रम की अध्यक्षता यूनियन के सूरज पासवान और संचालन राजेश्वर राम ने किया। इस मौके पर उपस्थित सुमन, शिव कुमार, धर्मेंद्र, वीरेंद्र, देवेंद्र, रामानंद राय, विश्वनाथ प्रसाद शाह, उमाशंकर कुमार, राजेश कुमार, रामदयाल, धर्मेंद्र, विजय शर्मा आदि ने अपने विचार रखें। इस कार्यक्रम में उपस्थित यूनियन से जुड़े लोगों ने कहा कि महंगाई बढ़ रही है। जिससे गरीब मजदूरों को काफी दिक्कत आ रही है। मजदूर दिवस पर विशेष कार्यक्रम करने को लेकर प्रस्ताव लिया।
महुआ-04-महुआ में प्रदर्शन करते मजदूर यूनियन के सदस्य।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


