ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार हाजीपुरपंचायती राज व्यवस्था की दी गई जानकारी

पंचायती राज व्यवस्था की दी गई जानकारी

महुआ के मधौल पंचायत के ग्राम स्वराज अभियान के तहत चयनित गांव नारंगी सरसिकन में मंगलवार को राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस मनाया गया। लोगों को बताया गया कि पंचायती राज आखिर है क्या और इससे क्या-क्या फायदे...

पंचायती राज व्यवस्था की दी गई जानकारी
हिन्दुस्तान टीम,हाजीपुरWed, 25 Apr 2018 12:57 AM
ऐप पर पढ़ें

महुआ के मधौल पंचायत के ग्राम स्वराज अभियान के तहत चयनित गांव नारंगी सरसिकन में मंगलवार को राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस मनाया गया। लोगों को बताया गया कि पंचायती राज आखिर है क्या और इससे क्या-क्या फायदे हैं।

पंचायती राज विभाग से आए पदाधिकारियों और कर्मचारियों ने बताया कि महात्मा गांधी का सपना ग्राम पंचायत हो अपना का था, जिसमें आपसी झगड़े पंचायत में निपट जाए। लोगों की जरूरतों को ग्राम पंचायत के माध्यम से पूरा की जा सके आदि था। इसी के लिए ग्राम पंचायत बना, जिसमें ग्राम सभा के जरिए ही योजनाएं चयनित होनी है। कार्यक्रम में बीडीओ प्रभात रंजन, सीओ इन्द्रासन साह के अलावा जिला पार्षद अशोक अकेला, मुखिया संघ के अध्यक्ष संजीत कुमार, मुखिया बालेश्वर साह, पंचायत समिति सदस्य, वार्ड सदस्य, सरपंच, पंच आदि भी थे। उधर, राजापाकर के कर्णपुरा, पातेपुर के नौआचक, पिण्डौता, सैदपुरा, मुर्तुजापुर डुमरी, अस्थामा, सकरौली गांव में भी पंचायती राज व्यवस्था की जानकारी दी गई। बीडीओ डॉ. बीएन सिंह ने बताया कि लोगों को चौपाल के माध्यम से पंचायती राज पर बताया गया। एसडीओ विनोद सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री ग्राम स्वराज अभियान के तहत सारे प्रखंड के चयनित गांव में कार्यक्रम किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि 28 अप्रैल को ग्राम स्वराज दिवस, 30 को आयुष्मान भारत, 02 मई को किसान कल्यण दिवस व 05 को आजीविका दिवस चयनित गांवों में मनाया जाएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें