Mahua Celebrates Women s Empowerment JD U Launches Nari Shakti Rath Yatra जदयू महिला प्रकोष्ठ की नारी शक्ति रथ संपर्क यात्रा पहुंची महुआ, Hajipur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsHajipur NewsMahua Celebrates Women s Empowerment JD U Launches Nari Shakti Rath Yatra

जदयू महिला प्रकोष्ठ की नारी शक्ति रथ संपर्क यात्रा पहुंची महुआ

संपर्क यात्रा में महिलाओं की उमड़ी भारी भीड़, प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री द्वारा किए जा रहे महिला उत्थान से संबंधित कार्यों को गिनाया

Newswrap हिन्दुस्तान, हाजीपुरTue, 24 Dec 2024 10:24 PM
share Share
Follow Us on
जदयू महिला प्रकोष्ठ की नारी शक्ति रथ संपर्क यात्रा पहुंची महुआ

महुआ, एक संवाददाता जदयू महिला प्रकोष्ठ की नारी शक्ति रथ संपर्क यात्रा मंगलवार को महुआ पहुंची। इस दौरान यहां पंचमुखी चौक कोल्ड स्टोर के पास एक सभा भवन में उनका कार्यक्रम हुआ। जहां पर महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ी। यहां पर प्रकोष्ठ की पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री द्वारा महिला उत्थान के लिए किए जा रहे हैं कार्यों को गिनाया गया। यहां जदयू की पूर्व प्रत्याशी डॉ आसमा परवीन के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित की गई। जिसमें संपर्क यात्रा में पहुंची महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष डॉ भारती मेहता ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा महिला उत्थान के लिए किए जा रहे विभिन्न योजनाओं को गिनाया गया। उन्होंने मुख्यमंत्री बालिका पोशाक योजना, साइकिल योजना, छात्रवृत्ति योजना, महिला विकास, जीविका सहित विभिन्न कार्यों को गिनाते हुए कहा कि नीतीश कुमार ने महिलाओं को आगे बढ़ने का काम किया है। जिससे अब महिलाएं पुरुषों से कदम से कदम मिलाकर चल रही है। महिला प्रकोष्ठ की प्रखंड अध्यक्ष सोनी कुमारी की अध्यक्षता और जिलाध्यक्ष मोनिका सिंह के संचालन में नारी शक्ति रथ संपर्क यात्रा को शोभा पटेल, रेणुका कुशवाहा, अर्चना कुमारी, सुनीता कुमारी, प्रियंका कुमार, रुचि अरोड़ा, अनिता कुशवाहा, सरिता रोहतगी, राजकुमारी आदि ने भी संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को विकास पुरुष बताया। वहीं महिलाओं को संबोधित करते हुए डॉ आसमा परवीन ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कारण अब महिलाएं आगे बढ़ रही है और उन्हें हर जगह सम्मान भी मिल रहा है। इस कार्यक्रम के दौरान उपस्थित महुआ विधानसभा की महिलाओं द्वारा बीच-बीच में मुख्यमंत्री जिंदाबाद के नारे भी लगते रहे। कार्यक्रम के मौके पर जदयू के प्रखंड अध्यक्ष विनोद कुमार सुमन के अलावा हाफिज तौकीर सैफी, दीपक कुमार, मनीष यादव आदि दर्जनों लोग उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।