Hajipur News: महनार में सड़क किनारे मांस-मछली के कारोबार पर सख्ती, 14 दुकानें सील

हिन्दुस्तान, हाजीपुर
share

Hajipur News: महनार में सड़क किनारे मांस-मछली के कारोबार पर सख्ती, 14 दुकानें सील - एसडीओ अंकित कुमार के निर्देश पर नगर परिषद का अभियान - अन्य दुकानदारों को सड़क किनारे से हटाया - स्टेशन रोड स्थित मछली हाट परिसर...

Hajipur News: महनार में सड़क किनारे मांस-मछली के कारोबार पर सख्ती, 14 दुकानें सील

Hajipur News: महनार में सड़क किनारे अनाधिकृत रूप से संचालित मांस, मुर्गा और मछली की दुकानों के खिलाफ नगर परिषद ने कार्रवाई की। अनुमंडल पदाधिकारी अंकित कुमार के निर्देश पर कार्यपालक पदाधिकारी राकेश कुमार के मार्गदर्शन में चलाए गए अभियान में 14 दुकानों को सील किया गया, जबकि अन्य दुकानदारों को सड़क किनारे से हटाया गया। शांति समिति की बैठक में मुद्दा उठने के बाद नगर परिषद ने स्टेशन रोड स्थित मछली हाट परिसर को दुकानदारों के लिए चिह्नित किया है। परिषद ने परिसर का विस्तार कर इसे लीज पर लिया है। सभी संबंधित दुकानदारों को इसी परिसर में कारोबार करने का निर्देश दिया गया है।

अभियान के दौरान प्रतिबंधित एकल प्रयोग प्लास्टिक के खिलाफ छापेमारी कर करीब एक किलोग्राम प्लास्टिक बैग जब्त किया गया। नगर प्रबंधक रितेश कुमार ने बताया कि दुकानदारों को पहले चार नोटिस दिए गए थे और कार्यालय में बैठक भी हुई थी। इसके बावजूद नियमों का पालन नहीं करने पर कार्रवाई की गई। अभियान में लोक स्वच्छता पदाधिकारी कुमार गौरव, टाउन प्लानर अनिकेत प्रकाश, सहायक वास्तुविद राजेश कुमार, एसआई सरोज कुमार यादव पुलिस बल के साथ तथा नगर परिषद के सफाई कर्मी और स्वच्छता साथी शामिल रहे। -कृत्यानंद सिंह

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsहाजीपुरHajipur News: महनार में सड़क किनारे मांस-मछली के कारोबार पर सख्ती, 14 दुकानें सील