Hindi NewsBihar NewsHajipur NewsMahnar Block Meeting Discusses Public Issues and Progress of Schemes
महनार में बीस सूत्री की बैठक में एमओ और बीईओ पर शोकॉज

महनार में बीस सूत्री की बैठक में एमओ और बीईओ पर शोकॉज

संक्षेप:

महनार,संवाद सूत्र।महनार में बीस सूत्री की बैठक : एमओ और बीईओ पर शो कॉज, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान का निर्देशमहनार में बीस सूत्री की बैठक : एमओ और बीईओ पर शो कॉज, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान का...

Sep 02, 2025 10:12 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हाजीपुर
share Share
Follow Us on

महनार,संवाद सूत्र। महनार प्रखंड सभागार में मंगलवार को प्रखंड कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति (बीस सूत्री) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रखंड क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं और योजनाओं की प्रगति पर गंभीर चर्चा हुई। बैठक में बीडीओ मुकेश कुमार सिंह ने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान हमारी पहली प्राथमिकता है। किसी भी योजना में देरी या गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और हर विभाग को जवाबदेही तय करनी होगी। बैठक से अनुपस्थित रहे महनार के एमओ और बीईओ की लापरवाही को गंभीर मानते हुए समिति ने दोनों पर शोकॉज नोटिस जारी करने का निर्णय लिया। सदस्यों ने कहा कि बैठक से गैरहाजिरी और जनसमस्याओं की उपेक्षा अस्वीकार्य है और भविष्य में इस तरह की लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

बैठक में अल्लीपुर हट्टा पंचायत के बाढ़ प्रभावित परिवारों को लाभ दिलाने के मुद्दे पर भी चर्चा हुई। संबंधित विभागों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया कि पात्र परिवारों को समय पर राहत मिल सके और लाभार्थियों की सूची तैयार करने की प्रक्रिया तेज की जाए। चर्चा के दौरान बिजली आपूर्ति, पेयजल संकट, जर्जर सड़कों की मरम्मत, शिक्षा व्यवस्था और स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार जैसे मुद्दे भी उठे। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि इन सभी समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाएगा। बैठक में यह भी सहमति बनी कि सभी विभाग आपसी सहयोग और समन्वय के साथ कार्य करेंगे,ताकि बीस सूत्री कार्यक्रम की मूल भावना के अनुरूप योजनाओं का लाभ समय पर जनता तक पहुंच सके। बैठक में बीडीओ मुकेश कुमार सिंह, सीओ प्रदीप कुमार, राजस्व पदाधिकारी पूजा राय, सीडीपीओ महनार, सिटी मैनेजर, एलईओ सहित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और समिति के अन्य सदस्य भी उपस्थित थे। महनार-02-मंगलवार को सभागार में आयोजित बीस सूत्री बैठक में उपस्थित पदाधिकारी व सदस्य।