Hajipur News: चेहराकलां में विशेष ग्राम सभा आयोजित में जन योजना अभियान पर हुई चर्चा
Hajipur News: महात्मा गांधी की जयंती पर ग्राम पंचायत राज मंसूरपुर हलैया में विशेष ग्राम सभा का आयोजन हुआ। मुखिया शंभूशरण राय की अध्यक्षता में हुई सभा में 2026-27 के जन योजना अभियान, विकास कार्यों और सरकारी योजनाओं पर चर्चा की गई। ग्रामीणों से स्वच्छता और शराबबंदी का अपील किया गया।

Hajipur News: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को ग्राम पंचायत राज मंसूरपुर हलैया के पंचायत सरकार भवन सहित अन्य पंचायतों में विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। अध्यक्षता ग्राम पंचायत के मुखिया शंभूशरण राय ने की। इस अवसर पर पंचायत सचिव सरोज सहित वार्ड सदस्य,पंचायत प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। ग्राम सभा में जन योजना अभियान 2026-27 एवं सुधार उत्सव के अंतर्गत पंचायत की वार्षिक योजना,लंबित विकास कार्यों और विभिन्न सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन पर विस्तार से चर्चा की गई। मुखिया ने ग्रामीणों से स्वच्छता, शराबबंदी और सरकारी योजनाओं का लाभ लेने की अपील की।
पंचायत सचिव सरोज ने उपस्थित लोगों को योजनाओं की जानकारी देते हुए ग्राम सभा में पारित प्रस्तावों को समय पर पूरा करने का निर्देश दिया। कार्यक्रम के अंत में महात्मा गांधी के आदर्शों पर चलकर पंचायत के विकास में सहयोग करने का संकल्प लिया गया। वहीं अबाबकरपुर में मुखिया रामदीप,विशनपुर अड़रा में पंपी कुमारी,चेहराकलां में ब्रह्मदेव राय, शाहपुर खुर्द में रिंकू देवी, अख्तियारपुर सेहान में ब्रजेश साह, खाजेचांद छपरा में मो.शाकिव अनवर, रसूलपुर फतह में वीणा देवी, छौड़ाही में उषा देवी करहटियां बुजुर्ग में मुखिया करीना राय की अध्यक्षता में विशेष ग्राम सभा संपन्न हुई। -अशोक कुमार


