महनार में होली को लेकर अनुमंडल स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित

Feb 28, 2026 12:51 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हाजीपुर
share

महनार अनुमंडल के सभागार में होली को लेकर शांति समिति की बैठक हुई। एसडीओ नीरज कुमार ने होली शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण मनाने की अपील की। सुरक्षा के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने का निर्देश दिया गया। शराब के खिलाफ कार्रवाई तेज करने और अवैध व्यापारियों के विरुद्ध अभियान चलाने की बात भी हुई।

महनार में होली को लेकर अनुमंडल स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित

महनार,संवाद सूत्र। महनार अनुमंडल के सभागार में होली को लेकर अनुमंडल स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। अध्यक्षता एसडीओ नीरज कुमार ने की। बैठक में होली का त्यौहार शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। एसडीओ ने सभी लोगों से अपील की कि रंगों के इस पर्व को आपसी भाईचारे, प्रेम और सद्भाव के साथ मनाएं। उन्होंने सभी थानाध्यक्षों को निर्देश दिया कि होली के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाए तथा जिला से शीघ्र पुलिस बल की मांग की जाए। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए असामाजिक तत्वों के विरुद्ध व्यापक अभियान चलाने तथा लोगों को नोटिस जारी कर बॉन्ड भरवाने का निर्देश दिया गया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

थानाध्यक्षों ने बताया कि छह सौ से अधिक लोगों के विरुद्ध नोटिस जारी किया गया है और बॉन्ड भरवाने की कार्रवाई चल रही है। बैठक में शराब के विरुद्ध छापेमारी तेज करने तथा होली के मद्देनजर क्षेत्र में पेट्रोलिंग बढ़ाने का निर्देश दिया गया। उपस्थित लोगों ने भी अवैध शराब कारोबार पर सख्ती और गश्ती बढ़ाने की मांग की। एसडीओ ने कहा कि देसी शराब की भट्ठियों को लगातार ध्वस्त किया जा रहा है,लेकिन भट्ठी संचालकों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए,ताकि शराब के कारोबार पर पूर्ण रोक लग सके। लोगों से अपील की गई कि शराब संबंधी सूचना स्थानीय थाना को दें, ताकि ठोस कार्रवाई की जा सके। बैठक में कई स्थानों की जानकारी भी दी गई, जहां शराब की बिक्री होती है, जिस पर त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया गया। महनार-02-शुक्रवार को महनार अनुमंडल के सभागार में आयोजित बैठक में उपस्थित अधिकारी व अन्य लोग।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।