महनार महोत्सव के मंच पर लोक कलाकारों ने बिखेरी लोक संस्कृति की छटा
महनार महोत्सव के मंच पर लोक कलाकारों ने बिखेरी लोक संस्कृति की छटा भक्ति गीत, शिव तांडव और लोक नृत्य की प्रस्तुतियों से झूम उठा महोत्सव पंडाल

महनार। सं.सू. महनार महोत्सव के मंच पर विभिन्न लोक कलाकारों ने लोक संस्कृति की छटा बिखेरी। मंच पर भक्ति गीतों पर कलाकार झूमते हुए लोगों को खूब झुमाया। पटना के डांस ग्रुप ने ‘अघोरियों के नाथ है भोले शिव शंकर भंडारी’, ‘शंकर का डमरू बाजे रे दुखों का साये भागे रे’, ‘होली खेले मशाने में काशी में खेले घाट में खेले’ जैसे गीतों पर दर्शकों को खूब झुमाया। कलाकारों ने शिव का रूप धरकर भगवान शिव के चित्र का सजीव प्रदर्शन किया। वहीं महिला ग्रुप ने भगवान भोले के पूजन का शानदार दृश्य प्रस्तुत किया। शिव तांडव नृत्य के दौरान पूरा महोत्सव पंडाल शिव के रंग में रंगा नजर आया और दर्शकों ने कलाकारों की प्रस्तुति का भरपूर आनंद लिया।
इसके साथ ही नृत्यांगना आतिशी झा ने ‘कहंवा गइल लड़कयां हो’, ‘तोहार दूल्हा हो तोहार दूल्हा, सांवर सांवर सुरतिया तोहार दूल्हा’ जैसे शानदार लोक गीतों पर नृत्य की प्रस्तुति देकर लोगों को खूब झुमाया। बीडीओ ने गीत गाकर किया भाव-विभोर महोत्सव के मंच पर देसरी के बीडीओ प्रशांत प्रसुन्न ने ‘ये जाते हुए लम्हों जरा ठहरो’ जैसे गीत गाकर लोगों को भाव-विभोर कर दिया। इस दौरान महनार एसडीओ नीरज कुमार, एसडीपीओ प्रवीण कुमार, महनार बीडीओ मुकेश कुमार, एमओ महनार पुष्पक कुमार, नगर परिषद महनार के सभापति रमेश कुमार राय, परमानन्द राय, मनोज कुमार मेहता, जवाहर साह, पूर्व डीसीएलआर ललित कुमार सिंह आदि सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। वहीं महनार महोत्सव स्थल पर सफाई व्यवस्था नगर परिषद महनार के स्वास्थ्य निरीक्षक सिंगेश्वर सिंह और सुपरवाइजर ओमप्रकाश सिंह के देखरेख में की जा रही है। महनार - 05- रविवार को महनार महोत्सव के मंच पर लोक कलाकारों द्वारा भक्ति गीत व लोक नृत्य की प्रस्तुति देते कलाकार।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


