Hindi NewsBihar NewsHajipur NewsMahanar Celebrates Juloos-e-Mohammadi with Unity and Devotion
महनार में निकाला जुलूस-ए-मोहम्मदी, मांगी भाईचारे की दुआ

महनार में निकाला जुलूस-ए-मोहम्मदी, मांगी भाईचारे की दुआ

संक्षेप:

महनार में मुस्लिम समुदाय ने श्रद्धा और उत्साह के साथ जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला। इस दौरान अमन, खुशहाली और भाईचारे की दुआ की गई। जुलूस विभिन्न मार्गों से होते हुए खाकी शाह के मज़ार पर समाप्त हुआ। सुरक्षा...

Sat, 6 Sep 2025 03:43 AMNewswrap हिन्दुस्तान, हाजीपुर
share Share
Follow Us on

महनार । संवाद सूत्र महनार में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला। इस मौके पर अमन-चैन, मुल्क की तरक्की, खुशहाली और आपसी भाईचारे की दुआ की गई। अशाअते दीन हक कमिटी महनार, मदरसा युसुफिया मंसुरूल ऊलूम इसहाकपुर टेक, मदरसा मंसुरिया रज़ा-ए-मुस्तफा खरजम्मा वार्ड दो तथा मदरसा अंसारुल ऊलूम खरजम्मा वार्ड एक की ओर से यह जुलूस निकाला गया। जुलूस महनार बाज़ार से शुरू होकर पटेल चौक, इसहाकपुर, लावापुर चौक, मदन चौक और अम्बेडकर चौक होते हुए थाना मोड़ स्थित खाकी शाह के मज़ार पर पहुंचकर संपन्न हुआ। वहां उलेमा और शायरों ने तकरीर व नात-ए-पाक पेश किया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

दो अलग-अलग समूहों ने अलग-अलग समय पर जुलूस निकाला। इस मौके पर एसडीओ नीरज कुमार, एसडीपीओ प्रवीण कुमार भी उपस्थित रहे और दुआ में शामिल हुए। प्रशासनिक स्तर पर सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गए थे। महनार के बीडीओ मुकेश कुमार, सीओ प्रदीप कुमार, थानाध्यक्ष वेदानंद सिंह, राजस्व पदाधिकारी पूजा राय, नप कार्यपालक पदाधिकारी राकेश कुमार सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल मुस्तैद रहा। जुलूस-ए-मोहम्मदी में मुस्लिम समुदाय के साथ अन्य समुदायों के लोग भी शामिल हुए। इस मौके पर मो. आबिद हुसैन, मो. कलीम अशरफ, मो. इम्तियाज अहसन, मो. शाबिर, जया कामरान, मो. आलमगीर, मो. कैसर, मो. आसिफ हुसैन, मो. नौशाद उर्फ लड्डू, मो. युसूफ, मौलाना जैनुद्दीन अजमली, मौलाना निज़ाम उद्दीन, मौलाना इरशाद, मौलाना शाकिर, मोहम्मद इरफान रज़ा, मोहम्मद नूरे, आलमगीर, गुलाम रब्बानी, इरशाद आलम, सोनू सहित सैकड़ों लोग शामिल रहे। महनार - 03 - शुक्रवार को जुलूस-ए-मोहम्मदी के दौरान शामिल अधिकारी और स्थानीय लोग।