जिले मे एलपीजी गैस आपूर्ति हुई नियमित, बैक लॉग 3-4 दिनों का बचा

Newswrap हिन्दुस्तान, हाजीपुर
share

प्रतिदिन लगभग 14,582 सिलेंडर की डिलीवरी की जा रही जिले मे एलपीजी गैस आपूर्ति हुई नियमित, बैक लॉग 3-4 दिनों का बचा

जिले मे एलपीजी गैस आपूर्ति हुई नियमित, बैक लॉग 3-4 दिनों का बचा

प्रतिदिन लगभग 14,582 सिलेंडर की डिलीवरी की जा रही हाजीपुर। नि.सं. जिले में एलपीजी आपूर्ति व्यवस्था नियमित व सुदृढ हो गई है। गैस एजेंसियों के माध्यम से उपभोक्ताओं तक समयबद्ध गैस वितरण सुनिश्चित करने हेतु व्यापक प्रशासनिक पहल की गई है। वर्तमान में बैकलॉग औसतन तीन-चार दिनों के आसपास पहुंच गया,जो प्रशासनिक प्रयासों से संतुलित स्थिति में है। बहुत जल्द ही बैक लॉग को समाप्त कर देने का प्रयास किया जा रहा है। यह जानकारी जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने प्रेस विज्ञप्ति में दी है। बताया गया है कि जिले में इंडियन ऑयल,भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम की कुल 67 गैस एजेंसियां कार्यरत हैं,जिनके माध्यम से 8 लाख से अधिक घरेलू उपभोक्ताओं को सेवा दी जा रही है।

कंपनीवार उपभोक्ताओं की संख्या में इंडियन ऑयल के सर्वाधिक 4.46 लाख, बीपीसीएल के 1.82 लाख तथा एचपीसीएल के 1.77 लाख उपभोक्ता शामिल हैं। 15 अप्रैल 2026 तक उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, गैस एजेंसियों के पास कुल 9675 सिलेंडर का स्टॉक उपलब्ध है। दैनिक आपूर्ति व्यवस्था की बात करें तो पिछले 60 दिनों के औसत के अनुसार प्रतिदिन लगभग 14,582 सिलेंडर की डिलीवरी की जा रही है,जिससे बैकलॉग को नियंत्रित रखने में मदद मिल रही है। वर्तमान में बैकलॉग औसतन 4.3 दिनों के आसपास है,जो प्रशासनिक प्रयासों से संतुलित स्थिति में है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।