Hajipur News: जाफराबाद में पुल पूरा नहीं होने पर ग्रामीणों ने किया हंगामा
Hajipur News: जहांगीरपुर और जाफराबाद टोंक ढाब पुल वर्ष 2016 से निर्माणाधीन है, नहीं हो सका पूरा ग्रामीणों का कहना है कि बारिश के मौसम में हम लोगों को आने-जाने में भारी कठिनाई होती है

Hajipur News: राघोपुर प्रखंड मुख्यालय एवं कच्ची दरगाह बिदुपुर सिक्स लेन पुल से जोड़ने वाले जहांगीरपुर और जाफराबाद टोंक ढाब पुल वर्ष 2016 से निर्माणाधीन है, लेकिन अब तक पूरा नहीं हो सका है। लोगों को आने-जाने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। पुल का निर्माण अधूरा रहने पर स्थानीय ग्रामीणों ने सरकार एवं जिला प्रशासन, स्थानीय विधायक एवं सांसद के खिलाफ जमकर हंगामा किया। हंगामा कर रहे स्थानीय लोग अर्जुन राय, योगेंद्र राय, सन्नी कुमार, दिनेश कुमार, अखिलेश कुमार, धर्मवीर कुमार आदि लोगों ने बताया कि जहांगीरपुर और जाफराबाद टोंक ढाब में बनने वाले पुल वर्ष 2016 से निर्माणाधीन है।
स्थानीय स्थिति
ग्रामीणों का कहना है कि बारिश के मौसम में हम लोगों को आने-जाने में भारी कठिनाई हो जाता है। लोग जान जोखी में डालकर ढाब में आने जाने को मजबूर हैं। बारिश के मौसम में पानी रहने पर ढाब में हर वर्ष छोटी बड़ी दुर्घटनाएं होती रहती हैं। लोगों ने सरकार एवं वैशाली जिला प्रशासन से इसके लिए जल्द ही पहल करने की मांग की है।
लोगों की मांग
स्थानीय लोगों ने बताया कि बारिश के मौसम में करीब 20 हजार लोगों को राघोपुर प्रखंड मुख्यालय, हाजीपुर, पटना आने जाने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। इलाज, रोजमर्रा की सामान खरीदने और रोजी रोजगार के लिए लोग इसी मार्ग पर निर्भर हैं। पुल निर्माण पूरा नहीं होने पर इस वर्ष भी बारिश के मौसम में लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा।
जनप्रतिनिधियों की अनदेखी
स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां के विधायक तेजस्वी यादव एवं सांसद चिराग पासवान के होने के बावजूद इस पुल के निर्माण के लिए कोई ठोस पहल नहीं की गई है। स्थानीय सांसद, विधायक और अन्य जनप्रतिनिधियों को इस पर गंभीरता से ध्यान देने की आवश्यकता है। चुनाव के दौरान संपूर्ण विकास करने वाले जनप्रतिनिधि भी इस समस्या से मुंह मोड़ रहे हैं। हजारों की आबादी वाले इस क्षेत्र की अनदेखी की जा रही है। लोगों ने पुल निर्माण शीघ्र पूरा करवाने की मांग की है। रमेश भगत
सामान्य प्रशन
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


