चालक की पिटाई कर फाड़ डाले कपड़े

चालक की पिटाई कर फाड़ डाले कपड़े

संक्षेप:

महुआ में एक कार चालक को करीब आधा दर्जन युवकों ने पीटा और कपड़े फाड़ दिए। घटना के बाद सभी युवक हाजीपुर की ओर भाग गए। वहीं, चोरी की एक और घटना में चोरों ने पोखर से 15 क्विंटल मछली और मोटर पंप चुराया। अवैध बुचड़खाने के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की गई।

Dec 12, 2025 02:06 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हाजीपुर
share

महुआ। स्थानीय थाना गेट के पास एक कार चालक को दूसरे कार पर सवार करीब आधा दर्जन युवकों ने उतरकर उसे जमकर पिटाई कर दी और कपड़े भी फाड़ डाले। घटना का अंजाम देने के बाद फिर सभी वहां से हाजीपुर की ओर निकल गए। घटना गुरुवार के अपराह्न की है। बताया गया कि महुआ गांधी चौक से हाजीपुर की तरफ जा रहे एक कार को थाना गेट के पास दूसरे कार पर सवार कई उचक्कों ने रोक लिया और चालक को पिटाई कर दी। हालांकि बाद में पुलिस और लोग पहुंचे। तब तक सभी निकल गए। पोखर से मछली मारने के साथ मोटर पंप भी खोलकर ले गए चोर महुआ।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

पोखर में पाले गए मछली को मार लेने के साथ पानी चलाने के लिए लगाए गए मोटर पंप को भी खोलकर चोर ले गए। घटना के सूचना भुक्तभोगी द्वारा महुआ थाने को दी गई है। महुआ थाने के जहांगीरपुर सलखनी निवासी कामेश्वर चौधरी ने गुरुवार को बताया कि वे निजी पोखर में मछली पाल रखे हैं। जिसमें से चोर करीब 15 क्विंटल मछली मार कर ले गए। साथ में पानी चलाने के लिए लगाए गए मोटर पंप के दीवार में सेंध मार कर पंप भी चोरी कर लिया गया। उन्होंने चोरी से लाखों का नुकसान होना बताया है। अवैध बुचड़खाने को बंद कराने के लिए डीएसपी को दिया आवेदन महुआ। थाने के चकमजाहिद में चल रहे अवैध और चुपके तरीके से बुचरखाने में गौ हत्या पर रोक लगाने के लिए डीएसपी को आवेदन सौंप कर कार्रवाई की मांग की गई है। गुरुवार को हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने महुआ में डीएसपी संजीव कुमार से मिलकर आवेदन सौंपी और अवैध बुचड़खाने के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए उसे अविलंब बंद कराने की मांग की। आवेदन सौंपने वालों में चंद्रभूषण राय, अमर कुशवाहा, संजीव पटेल, दीपूदत्त चौधरी, अनिल गांधी, मनीष कुशवाहा, सुजीत कुमार टंडन, रामसिंहासन राय, बैद्यनाथ राय आदि शामिल थे। ब्रेकर पर टकराकर बाइक सवार हुआ घायल महुआ। ब्रेकर पर दो बाइको की हुई सीधी टक्कर में दोनों सवार घायल हो गए। घायलों को लोगों ने इलाज के लिए अस्पताल भेजा। यह घटना गुरुवार की शाम महुआ मंगरु चौक से पहाड़पुर इमादपुर जाने वाली सड़क पर कोयला मोहन के पास सराय रोड मोड़ पर घटी। मिली जानकारी के अनुसार महुआ टाड़ा निवासी सुमन कुमार बाइक से इमादपुर जा रहा था। इस दौरान उक्त जगह पर बने एक साथ कई ब्रेकर पर दूसरे बाइक के बीच टक्कर हो गई। बाल विवाह मुक्त भारत के लिए दिलाई शपथ महुआ। बाल विवाह मुक्त भारत के लिए यहां विभिन्न हाईस्कूलों में गुरुवार को विद्यार्थियों को शपथ दिलाई गई। इस मौके पर शिक्षक शिक्षिकाओं ने इस अभियान में बढ़ चढ़कर भाग लिया। महुआ के वैशाली विद्यालय,उच्च माध्यमिक विद्यालय शाहपुर चकूमर, सिंघाड़ा, हरपुर बेलवा, दयालपुर, नीलकंठपुर, कर्णपुरा, प्रेमराज, एनएन कॉलेज सिंघाड़ा में बाल विवाह मुक्त भारत को लेकर शपथ दिलाई गई। आरएसएस के द्वारा वितरण की जा रही पत्रक और पुस्तिका महुआ। शताब्दी वर्ष पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वारा लोगों के बीच पत्रक और पुस्तिका का वितरण की जा रही है। संघ के सदस्य गांव-गांव घर-घर जाकर लोगों को पत्रक और पुस्तिका दे रहे हैं। गुरुवार को संघ के सदस्य द्वारा बताया गया कि शताब्दी वर्ष पूरे होने पर गृह संपर्क के तहत हर गांव हर घर में पत्रक और पुस्तिका का वितरण की जा रही है। इस कार्य में संघ के सदस्य महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।