मारपीट और धमकी देने पर मामला दर्ज

Feb 09, 2026 09:31 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हाजीपुर
share

लालगंज थाना क्षेत्र के सलाहपुर गांव निवासी रंजीत कुमार ने रविवार रात अपने होटल में दो युवकों द्वारा मारपीट और गाली गलौज की शिकायत की है। आरोपियों ने पैसे मांगने पर उसे जान से मारने की धमकी दी और गंभीर चोटें पहुंचाई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मारपीट और धमकी देने पर मामला दर्ज

लालगंज,संवाद सूत्र। लालगंज थाना क्षेत्र के सलाहपुर गांव निवासी रंजीत कुमार ने लालगंज थाना को आवेदन देकर रविवार की रात मारपीट, गाली गलौज,धमकी देने वाले युवकों पर कानूनी कार्रवाई करने का गुहार लगाया है। आवेदन में लिखा है कि लालगंज बाईपास रोड में उनका रेस्टोरेंट एवं ढ़ाबा है। रविवार की रात करीब आठ बजे दो लोग मेरे होटल में आ कर खाना पैक करवा लिया। पैसा मांगने पर उसके द्वारा मारपीट एवं गाली गलौज किया। मारपीट के दौरान बार-बार गोली मारने की धमकी दे रहा था। पैसा मांगने पर धमकी दिया कि होटल चलाना है तो उधार देना होगा नहीं तो गोली मार देंगे।

मारपीट के दौरान गुलशन कुमार के हाथ में पहने लोहा के फाईटर से मेरे सिर के पिछले हिस्से पर जान से मारने की नियत से दो तीन बार हमला किया। जिससे मेरे सिर में गंभीर अंदरूनी चोट आई है। चेहरा पर वार किया जिससे मेरे आंख के नीचे कट गया। यह घटना मेरे होटल में गले सीसीटीवी में कैद है। इस संबंध में लालगंज थानाध्यक्ष मनमोहन कुमार ने बताया कि मामले में जांच पड़ताल की जा रही है। जांच पड़ताल के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।