भूमि विवाद निवारण शिविर में कई मामले निपटाए गए

Dec 21, 2025 03:27 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हाजीपुर
share Share
Follow Us on

राजापाकर,संवाद सूत्र। अंचल कार्यालय के सभागार में शनिवार को भूमि विवाद निवारण शिविर का आयोजन किया गया। अंचल कार्यालय के सभागार में शनिवार को भूमि विवाद निवारण शिविर का आयोजन किया गया।

भूमि विवाद निवारण शिविर में कई मामले निपटाए गए

राजापाकर,संवाद सूत्र। अंचल कार्यालय के सभागार में शनिवार को भूमि विवाद निवारण शिविर का आयोजन किया गया। मौके पर अंचलाधिकारी गौरव कुमार, एएसआई योगेंद्र यादव, राजस्व कर्मचारी अमित कुमार, अंचल कर्मी चंद्रशेखर कुमार, नवीन कुमार सहित विभिन्न भूमि विवादों से संबंधित फरियादी उपस्थित हुए। अंचलाधिकारी गौरव कुमार ने भूमि विवाद से संबंधित पांच वादों को देखा जिसमें उपेंद्र राम बनाम फतु राम घर गौसपुर के भूमि विवाद में मौरुसी जमीन के बंटवारा को लेकर विवाद था जिसमें सीओ द्वारा आदेश दिया गया कि सभी पक्ष विवाद नहीं करें। थानाध्यक्ष शांतिपूर्ण व्यवस्था के लिए निरोधत्मक कार्रवाई करें। सुरेश साह बनाम सुदीन साह ग्राम जाफरपट्टी के भूमि विवाद को देखा।

जिसमें सुदीन साह के द्वारा वादी के दीवार खड़ा नहीं करने दिया जा रहा है। आदेश दिया गया कि अगले शनिवार को दोनों पक्ष अपने कागजात लेकर शिविर में उपस्थित हों। अन्य कई मामलों का मौके पर ही निपटारा किया गया। वही शिविर में परिमार्जन दाखिल खारिज मामले को लेकर भी अनेक रैयत शिविर में पहुंचे। राजस्व महाअभियान के तहत प्राप्त सभी ऑफलाइन आवेदन को ऑनलाइन किया जा चुका है। सीओ ने बताया कि कोई भी कागजात रैयत ऑनलाइन कर देख सकते हैं या जरूरत के अनुसार निकाल सकते हैं। आपको अन्यत्र जाने की जरूरत नहीं है। राजापाकर-01-शनिवार को भूमि विवाद निवारण शिविर अधिकारीगण एवं अन्य।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;