Hindi NewsBihar NewsHajipur NewsLand Dispute Resolution Camp Held in Rajapakar Multiple Cases Settled
भूमि विवाद निवारण शिविर में कई मामले निपटाए गए

भूमि विवाद निवारण शिविर में कई मामले निपटाए गए

संक्षेप:

राजापाकर,संवाद सूत्र। भूमि विवाद निवारण शिविर में कई मामले निपटाए गए भूमि विवाद निवारण शिविर में कई मामले निपटाए गए भूमि विवाद निवारण शिविर में कई मामले निपटाए गए भूमि विवाद...

Jan 03, 2026 09:23 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हाजीपुर
share Share
Follow Us on

राजापाकर,संवाद सूत्र। प्रत्येक शनिवार की भांति राजापाकर प्रखंड कार्यालय के सभागार में भूमि विवाद निवारण शिविर का आयोजन अंचलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में किया गया। मौके पर भूमि विवाद से संबंधित अनेक रैयत किसान शिविर में उपस्थित हुए। अंचलाधिकारी गौरव कुलमार ने शिविर में भूमि विवाद से संबंधित विभिन्न वादों को देखा, जिसमें सुभाषचंद्र बनाम प्रभाषचंद्र,फतु राम बनाम गोपाल राम, सुरेश साह बनाम कपिल साह, राकेश कुमार राय बनाम देव प्रसाद राय, देयंती देवी बनाम विनोद सिंह, रिंकू देवी बनाम अजीत कुमार,अखिलेश कुमार बनाम शिवजी साह आदि शामिल हैं। भूमि विवाद में दोनों पक्षों की उपस्थिति में अनेक वादों का मौके पर निपटारा किया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

जिस केस में प्रतिवादी उपस्थित नहीं थे, उसे अगले शिविर में आने का निर्देश दिया। सीओ द्वारा बताया गया कि सभी ऑफलाइन आवेदन ऑनलाइन कर दिए गए हैं। वादी प्रतिवादी कोई भी कागज ऑनलाइन राजस्व विभाग के पोर्टल से निकाल सकते हैं। वही जिनके खाता खेसरा रकवा में त्रुटि है, उन्हें ऑनलाइन परिमार्जन करने की सलाह दी गई। ताकि कर्मचारी स्थल पर जाकर जांच कर उनके त्रुटि को दूर कर सके। वही म्यूटेशन ऑनलाइन करने की सलाह दी गई और किसी बिचौलिये दलाल के चक्कर में नहीं पड़ने की सलाह दी गई। भूमि विभाग से संबंधित कोई भी कार्य होने पर सीधे अंचल कार्यालय में संपर्क करने का निर्देश दिया गया। राजापाकर-01-शनिवार को भूमि विवाद निवारण शिविर में सीओ व अन्य।