
भूमि विवाद में हुई मारपीट में पती पत्नी घायल, कार्रवाई में जुटी पुलिस
सहदेई बुजुर्ग। संवाद सूत्र भूमि विवाद में हुई मारपीट में पती पत्नी घायल, कार्रवाई में जुटी पुलिसभूमि विवाद में हुई मारपीट में पती पत्नी घायल, कार्रवाई में जुटी पुलिसभूमि विवाद में हुई मारपीट में पती...
सहदेई बुजुर्ग। संवाद सूत्र सहदेई बुजुर्ग थाना क्षेत्र के पोहियार बुजुर्ग पंचायत के वार्ड संख्या एक आलमपुर गांव में भूमि विवाद में हुई मारपीट की घटना में पती-पत्नी घायल हो गया। घायल व्यक्ति स्व.रामनाथ सिंह का पुत्र अजय सिंह एवं उनकी पत्नी निशा देवी है। गंभीर हालत में अजय सिंह का पीएमसीएच में इलाज चल रहा है। मामले को लेकर घायल अवस्था में अजय सिंह एवं उनकी पत्नी इलाज के दौरान नगर थाना हाजीपुर के पुलिस पदाधिकारी के समक्ष फर्दबयान भी दिया है। बताया गया है कि आलमपुर गांव में घर के दिवार बनाने व जमीन को लेकर हुए विवाद में जमकर मारपीट हो गई।
विवाद में इतना बढ़ गया कि चचेरा भाई शमशेर सिंह उनके बेटा सत्यजीत कुमार उर्फ कन्हैया कुमार ने अपने पिता एवं चाचा के साथ मिलकर धारदार हथियार से अजय सिंह एवं उनकी पत्नी निशा देवी को मारपीट कर गम्भीर रुप से जख्मी कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल अजय सिंह एवं उनकी पत्नी को गंभीर हालत में इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सहदेई में भर्ती कराया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने उन्हें सदर अस्पताल हाजीपुर अस्पताल रेफर कर दिया। सदर अस्पताल में भी हालत बिगड़ने पर पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




