भूमी विवाद में दो पक्षों में मारपीट में घायल की इलाज के दौरान मौत

भूमी विवाद में दो पक्षों में मारपीट में घायल की इलाज के दौरान मौत

संक्षेप:

राघोपुर,संवाद सूत्र। भूमी विवाद में दो पक्षो में मारपीट में घायल की इलाज के दौरान मौत भूमी विवाद में दो पक्षो में मारपीट में घायल की इलाज के दौरान मौत भूमी विवाद में दो पक्षो में मारपीट में घायल की...

Sep 14, 2025 01:57 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हाजीपुर
share

राघोपुर,संवाद सूत्र। रूस्तमपुर थाना क्षेत्र रूस्तमपुर गांव में बीते मंगलवार को भूमि विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट में घायल एक युवक की मौत पटना इलाज के दौरान शुक्रवार की शाम में हो गई। युवक की मौत की सूचना मिलते ही गांव में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक रुस्तमपुर पंचायत निवासी श्यामदेव राय के 28 वर्षीय पुत्र भीखन राय थे। परिजनों ने शव लेकर गांव आ गये। घटना की जानकारी रुस्तमपुर थाना की पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की कानूनी प्रक्रिया के बाद पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम होने के बाद स्वजन शव लेकर गांव चले गए। मिली जानकारी के अनुसार रुस्तमपुर निवासी श्यामदेव राय एवं नागदेव राय के बीच भूमि विवाद को लेकर बीते मंगलवार की सुबह मारपीट हुई। मारपीट में दोनों पक्ष की तरफ से ईंट,पत्थर,लाठी डंडे चला। जिसमें एक पक्ष के तीन व्यक्ति घायल हो गया। घटना की सूचना पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। घायल के परिवार वालों ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी को इलाज के लिए आनन-फानन में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र राघोपुर फतेहपुर पहुंचा। डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए एनएमसीएच रेफर कर दिया। स्वजन एनएमसीएच लेकर पहुंचे,डॉक्टर ने गंभीर हालत में मरीजों को पीएमसीएच रेफर कर दिया। पीएमसीएच से बेहतर इलाज के लिए परिवार वालों ने कुम्हार स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान बीते शुक्रवार की देर रात मौत हो गई। भीखन राय पांच भाई एक बहन में दूसरे नंबर पर थे। दो पुत्र और तीन पुत्री है। घटना के संबंध में मृतक के रिश्तेदार अवधेश कुमार ने बताया कि भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हुई। जिसमें लोहे का रॉड, लाठी, डंडा से मारपीट कर नागदेव राय सहित अन्य लोगों ने तीन व्यक्ति को घायल कर दिया। घायल श्यामदेव राय की 50 वर्षीय पत्नी गमला देवी एवं स्व. सरयू राय के 48 वर्षीय पुत्र सकल राय बताया गया। वहीं इलाज के दौरान भीखन राय की मौत हो गई। इस मामले में नामजद आरोपी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। इस संबंध में रूस्तमपुर प्रभारी थानाध्यक्ष गुंजन कुमार ने बताया कि मारपीट में इलाज के दौरान एक युवक की मौत की सूचना पर मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया। सुबह में दाह संस्कार किया गया। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। राघोपुर-01-रुस्तमपुर पंचायत में भूमि विवाद में मृत्यु के बाद परिजन पोस्टमार्टम करने के लिए पोस्टमार्टम हाउस के पास बैठे परिवार के सदस्य।