Lalganj Public Court Addresses Land Dispute Resolution with Officials भूमि विवाद के निपटारे को लेकर लगाया गया जनता दरबार, Hajipur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsHajipur NewsLalganj Public Court Addresses Land Dispute Resolution with Officials

भूमि विवाद के निपटारे को लेकर लगाया गया जनता दरबार

लालगंज थाना परिसर में शनिवार को भूमि विवाद के निपटारे के लिए जनता दरबार का आयोजन किया गया। अंचलाधिकारी स्मृति सहनी और पुलिस अधिकारियों की उपस्थिति में दो मामले आए, लेकिन दोनों पक्ष उपस्थित नहीं थे।...

Newswrap हिन्दुस्तान, हाजीपुरSun, 7 Sep 2025 01:57 AM
share Share
Follow Us on
भूमि विवाद के निपटारे को लेकर लगाया गया जनता दरबार

लालगंज, संवाद सूत्र। लालगंज थाना परिसर में शनिवार को लालगंज अंचलाधिकारी स्मृति सहनी एवं पुलिस पदाधिकारी आदित्य कुमार, सीमा कुमारी की उपस्थिति में भूमि विवाद के निपटारे को लेकर जनता दरबार का आयोजन किया गया। जिसमें दो मामला से संबंधित आवेदक पहुंचे, जहां साक्ष्य के अभाव एवं दोनों पक्ष के उपस्थित नहीं होने के कारण दोनों मामले में नोटिस जारी करते हुए आवेदक को पुनः निर्धारित तिथि पर आने का आदेश दिया गया। इस संबंध में अंचलाधिकारी स्मृति साहनी ने बताई की भूमि विवाद के निपटारे को लेकर प्रत्येक शनिवार को लालगंज थाना परिसर में जनता दरबार लगाया जाता है, जिसमें वादी तथा प्रतिवादी दोनों को साक्ष्य के साथ उपस्थित होने का आदेश दिया जाता है।

साक्ष्य के अवलोकन के आधार पर भूमि विवाद का निपटारा किया जाता है या फिर कोर्ट में जाने का आदेश दिया जाता है। लालगंज-01-शनिवार को थाना परिसर में अंचलाधिकारी स्मृति सहनी एवं पुलिस पदाधिकारीगण भूमी संबंधित जानकारी लेते हुए।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।