सभापति के बैठक स्थगित करने के बावजूद उपसभापति ने की बैठक
बैठक में सशक्त कमेटी के द्वारा लिए गए कई निर्णयों को ध्वनिमत से खारिज किया गया लालगंज नगर निकाय के 155 वर्षों के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ लालगंज नगर परिषद के कुल 26 वार्ड पार्षदों में से 18 वार्ड...

लालगंज । संवाद सूत्र लालगंज नगर परिषद बोर्ड की बैठक निर्धारित समय से एक घंटा पहले सभापति कंचन कुमार साह द्वारा स्थगित कर दिए जाने के बावजूद उपसभापति संतोष कुमार की अध्यक्षता में बोर्ड की बैठक हुई। इसमें लालगंज नगर परिषद के कुल 26 वार्ड पार्षदों में से 18 वार्ड पार्षदों ने भाग लिया। लालगंज नगर निकाय के 155 वर्षों के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ। बैठक की अध्यक्षता कर रहे उपसभापति संतोष कुमार सहित वार्ड पार्षद नरेंद्र शर्मा, सुजीत कुमार, प्रेम कुमार आदि ने कहा कि एक सप्ताह पहले 18 फरवरी को ही बोर्ड की बैठक 28 फरवरी शनिवार को 12:30 बजे से होने का पत्र मिला।
28 फरवरी को जब हम लोग बैठक में शामिल होने के लिए पहुंचे तो पता चला कि बैठक स्थगित हो गई है। जबकि बैठक स्थगित करने की सूचना पहले मिलनी चाहिए थी। इसके बाद जिले के वरीय पदाधिकारियों सहित नगर विकास विभाग को इसकी सूचना दी गई है और प्राप्त निर्देशानुसार बोर्ड की बैठक की जा रही है। बैठक में सशक्त कमिटी के द्वारा लिए गए कई निर्णयों को ध्वनिमत से खारिज किया गया। वहीं वार्ड पार्षदों के द्वारा लाए गए कई प्रस्ताव पारित किए गए। वार्ड पार्षदों ने कहा कि वेंडर जोन का निर्माण आधा अधूरा है। निर्माण में नियमों का पालन नहीं किया गया है। इसलिए बोर्ड इसे खारिज करता है। आईलवयू लालगंज एलईडी डिस्प्ले को किया खारिज इसके साथ ही बोर्ड की बैठक के अन्य विषय आईलवयू लालगंज एलईडी डिस्प्ले, प्रखंड परिसर, रेफरल अस्पताल परिसर में वॉटर एटीएम, पार्क बनाने आदि को खारिज करते हुए। वार्ड पार्षदों ने कहा कि शहर की कई सड़कें और नाले बदहाल हैं। नगर परिषद क्षेत्र के 10 प्रतिशत से अधिक लोगों के पास आवास का आभाव है। यदि सड़क, नाला, लोगों का आवास ठीक हो जाए तो शहर ऐसे ही सुंदर दिखेगा। डिस्प्ले लगाने की जरूरत नहीं है। बैठक में वार्ड पार्षद ललिता देवी, रंजीत कुमार, गौरी देवी, इंदु देवी, रिंकू देवी, कंचन देवी, अनिता देवी, रीना शर्मा, पूनम देवी, सुनीता देवी, अंजू देवी, भोला शंकर, मनीष कुमार सिंह, छोटे कुरैशी, बच्चा बाबू आदि ने भाग लिया। लालगंज -01- शनिवार को लालगंज नगर परिषद बोर्ड की बैठक में भाग लेते उपसभापति एवं वार्ड पार्षद।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



